विशाल ज्वेलर्स के मालिक से जेवरात व रुपये लूटनेवाले छह अपराधियों को दो देसी पिस्टल के साथ गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 22 मई को ग्राम पोबी मोड़ से आगे सुनसान जगह पर द्वारपहरी चौक स्थित विशाल ज्वेलर्स के मालिक विशाल कुमार सोनी, पिता दीपक सोनी उर्फ चन्द्रदेव सोनी ग्राम-पोबी, थाना-जमुआ जिला गिरिडीह से दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में सफेद अपाचे पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा रास्ते में ओवरटेक कर पिस्टल का भय दिखाकर जेवरात एवं रुपये से भरा बैग को छीनने का प्रयास किया गया था।
बैग नहीं देने पर पिस्टल से फायरिंग कर जख्मी करते हुए जेवरात एवं पांच हजार रूपया नकद भरा बैग लूट कर अपराधी ले गये थे। जिसके संबंध में जमुआ थाना कांड सं०-102/2025 दिनांक-22.05.2025 धारा-300 (5) B.N.S. 2023 एवं 27 Arms Act दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा काण्ड के त्वरित उदभेदन हेतु राजेन्द्र प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
उक्त दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, उक्त सभी अभियुक्तों के द्वारा पूर्व के भी कई घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर जिलान्तर्गत पूर्व के घटित 1. जमुआ थाना कांड सं0-60/25, दिनांक-29.03.25 धारा-300 (4) BNS 2023 2. जमुआ थाना कांड सं0-90/25 दिनांक 14.05.2025 धारा-304 (2)/62/134/307 BNS 2023-27 Arms Act 3. धनवार थाना कांड सं0-43/25 दिनांक-16.02.2025 धारा-309 (4) BNS 2023 का उद्भेदन किया गया है।
इन अपराधियों के पास से 10 पीस चाँदी का पायल, 02 देसी पिस्टल, 03 जिंदा कारतुस, घटना में प्रयुक्त White Apache मोटरसाईकिल, घटना में प्रयुक्त Red Honda sp 125 मोटरसाइकिल बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर इस कांड में लूटे गये जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त दो देसी पिस्टल एवं दो मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। कांड में शामिल शेष 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उसके नाम है -1. भोला सिंह, पिता रामाधीन सिंह ग्राम करहरवाडी, थाना पचम्बा जिला- गिरिडीह, 2. मुनेश्वर बेलदार पिता स्व० प्रसादी बेलदार ग्राम साहना पहाड़ी, थाना-झरिया, जिला-धनबाद, 3. मो० समीर अंसारी पिता मो० सलीम अंसारी ग्राम-माथाडीह, थाना-पचम्बा, जिला-गिरिडीह, 4. अजय दास पिता सुन्दर दास ग्राम पपरवाटांड थाना मुफ्फसील, जिला-गिरिडीह, 5. छोटु सिंह पिता स्व० अकलु सिंह ग्राम कुरुमटांड थाना-जमुआ, जिला-गिरिडीह, 6. राजु कुमार दास पिता बीरा दास ग्राम पपरवाटांड़ थाना मुफ्फसिल, जिला-गिरिडीह।