रांची के कोकर में दो आदिवासी महिलाओं को अपमानित करने के जुर्म में चार गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
दिनांक 29.03.2026 को सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भाभानगर, रोड नं0-05, कोकर, थाना-सदर, जिला- रांची में माधुरी देवी, पति स्व० सुधीर मुदुक के घर में किराये पर रहने वाली महिला काजल मुण्डा एवं आकांक्षा रिचर्ड को कुछ व्यक्तियों के द्वारा अपमानित किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर सदर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भाभानगर, रोड नं0-05 से दोनों पीड़िता को सकुशल थाना लाया गया। इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना काण्ड संख्या 146/2026, दिनांक-29.03.2026, धारा 126(2)/115(2)/74/76/78(2)/351(2)/3(5) BNS एवं 3 (1) (d)(e)(r)(s)(u)(z) SC/ST Act. दर्ज किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर, रांची के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों में घटना में संलिप्त मुख्य दो आरोपी (1) पंकज कुमार उर्फ पंकज कुमार सिंह, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व० सुरेश सिंह, पता इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, जोड़ा तालाब, बरियातु, थाना – बरियातु, जिला रांची एवं (2) संतना कुमारी उर्फ संतना मछुआ, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता स्व० सिदाम मछुआ, पता भाभानगर, रोड़ नं0-05, कोकर, थाना सदर, जिला रांची को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस काण्ड में अग्रतर अनुसंधान एवं कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त (1) गुंजा श्रीवास्तव, उम्र 32 वर्ष, पति मुकेश कुमार श्रीवास्तव, पता भाभानगर, रोड नं0-5, कोकर, थाना सदर, जिला रांची एवं (2) एक विधि विरुद्ध किशोर को आज दिनांक 02.04.2026 को गिरफ्तार/निरुद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बताया यह भी जा रहा है कि इस घटना के बाद कुछ आदिवासी संगठनों ने पुलिस द्वारा इस मामले बरती जा रही शिथिलता को लेकर हंगामा करने की कोशिश की गई, जिसे स्थानीय पुलिस ने समझा बुझा कर शांत किया। पुलिस का कहना था कि आदिवासी संगठनों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि अब तक पुलिस ने कितने लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली, आदिवासी संगठन शांत हो गये।
