रांची के रातू में नाबालिग लड़की की हत्या मामले में बाप-बेटे गिरफ्तार
दिनांक 02.04.2026 को रात्रि करीब 10:30 बजे ग्राम-झखड़ाटांड में सुबोध पाठक के घर पर ग्रामीणों द्वारा उसके घर में विगत आठ वर्षों से रह रही लड़की के लापता होने का आरोप लगाकर हंगामा किया गया। इस संबंध में रातू थाना सनहा सं०-34, दिनांक-02.04.2026 दर्ज करते हुए रातु थाना के द्वारा जांच प्रारंभ की गई तथा लापता लड़की का पता बिहार औरंगाबाद भेज कर करवाया गया। सुबोध पाठक के घर पर FSLटीम द्वारा भी जांच किया गया परंतु कुछ भी पता नहीं चलने पर नाबालिग लड़की के लापता रहने से संबंधित रातू थाना कांड संख्या- 111/26, दिनांक-03.04.26, धारा-140 (3) BNS दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया ।
उक्त घटना की महत्ता एवं गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय, राँची के नेतृत्व में टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। गठित टीम के द्वारा सत्यापन एवं अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तकनीकी साक्ष्य, टोल प्लाज़ा के फोटोग्राफ के आधार पर पूछताछ से सुबोध पाठक तथा उनके पुत्र राहुल पाठक द्वारा लड़की (नाबालिग) की हत्या कर देने की बात स्वीकार की गई तथा एंबुलेंस संख्या JH-01-AA-1245 से गया ले जाकर दाह संस्कार कर देने की बात बताई गई।
तदनुसार एंबुलेंस संख्या JH-01-AA-1245 को जब्त किया गया है। एंबुलेंस चालक पिंटू कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि सुबोध पाठक बताएं कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री का मृत्यु हो गया है उसे गया में दाह संस्कार करना है तो इसके द्वारा पंहुचा दिया गया था। पूछताछ में सुबोध पाठक एवं राहुल पाठक द्वारा बताया गया कि मृतका इंस्टाग्राम के माध्यम से राहुल पाठक के साला के संपर्क में थी तथा इंस्टाग्राम पर दोस्ती काफी बढ़ी हुई थी। इसी लोक-लाज के कारण हत्या करना बताया गया। प्राप्त साक्ष्य के आलोक में राहुल पाठक तथा सुबोध पाठक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
