अपनी बात

बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर शिबू सोरेन की आकृति उकेर अपने तरीके से दी श्रद्धाजंलि

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से केवल झारखण्ड ही नहीं, बल्कि देशभर में शोक की लहर हैं। हर कोई अपने तरीके से उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है। जैसे ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन की निधन की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से देश के चर्चित युवा अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को मिली।

उन्होंने अपने तरीके से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धाजंलि देने की ठानी। उन्होंने सबसे छोटी तीन सेमीवाले पीपल के पत्तों को लिया और उसमें पहले शिव जी की तस्वीर उकेरी और उसी में फिर शिबू सोरेन की आकृति बना दी। उनका कहना था कि चूंकि सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ये महीना महादेव का महीना माना जाता है। इस महीने में शिबू सोरेन का जाना साक्षात् महादेव में विलीन ही होना तो हैं।

युवा अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र द्वारा पीपल के पत्ते पर उकेरी गई शिबू सोरेन की तस्वीर और सैंड आर्टिस्ट द्वारा शिबू सोरेन को उनके द्वारा अपने तरीके से दी गई श्रद्धाजंलि, पूरे बिहार व सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। देखते ही देखते उनकी यह आकृति बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीपल के पत्ते पर महादेव और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आकृति एक साथ आप स्पष्ट रुप से देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *