राजनीति

बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व करने, समाज की सेवा करने और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं: हेमन्त सोरेन

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व करने, समाज की सेवा करने और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उनके विचार और जीवन मूल्य न केवल प्रत्येक नागरिक के लिए मार्गदर्शक हैं, बल्कि लोकतंत्र के मजबूत स्तंभों को बनाए रखने में भी हमेशा मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।इस अवसर पर झारखंड राज्य से अध्ययन हेतु यहाँ आए स्कॉलर्स, डायस्पोरा के सदस्य और अन्य उपस्थित लोग भी शामिल हुए। उन्होंने इस पावन अवसर को और अधिक विशेष और स्मरणीय बनाया।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज एक अनूठा और ऐतिहासिक क्षण साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास जाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर को मुख्यमंत्री ने अपने लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और परम सौभाग्य का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और विचारों ने भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के समावेशी, सशक्त और समानतामूलक समाज के विचार आज भी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की सबसे मज़बूत आधारशिला हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को केवल बराबरी और अधिकारों का संविधान ही नहीं दिया, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान, गरिमा और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार भी प्रदान किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के मार्गदर्शक सिद्धांत बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *