Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

केन्द्र व राज्य सरकार गांठ बांध लें, सरकारी गीदड़भभकी से वामपंथी आंदोलन रुकनेवाला नहीं – CPIML

किसान आंदोलन के प्रख्यात वामपंथी नेता कां. चारु मजुमदार की 48वीं शहादत दिवस पर आज उन्हें रांची स्थित भाकपा माले कार्यालय में याद किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भाकपा माले से जुड़े कार्यकर्ताओं ने चारु मजुमदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी, साथ ही इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा।

Read More
अपनी बात

क्या झारखण्ड इसीलिए बना था कि यहां के वीरों की प्रतिमा इस प्रकार अपमानित की जायेगी?

सवाल हमारा झारखण्डियों से हैं, उन आंदोलनकारियों के वंशजों से हैं, क्या ये झारखण्ड इसलिए बना था कि उनके पूर्वज आनेवाले समय में, वह भी तब, जबकि झारखण्ड अस्तित्व में आ जायेगा तो उनकी प्रतिमा धूल-धूसरित होंगी, उन्हें खंडित किया जायेगा, उनका अपमान किया जायेगा और अगर नहीं तो ये कौन लोग हैं, जो झारखण्ड के अमर नायकों की प्रतिमा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

Read More
अपनी बात

राज्य सरकार बताये कि “प्रभात खबर” में छपे इन विज्ञापनों का भुगतान कौन और कहां से करेगा?

दिनांक 20 जुलाई 2019 का रांची से प्रकाशित प्रभात खबर का पृष्ठ संख्या 10 और 11 देखिये। जिस पृष्ठ पर आम तौर पर संपादकीय या विशेष पृष्ठ दिये जाते हैं, उन पृष्ठों पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के विज्ञापन वह भी समाचार के रुप में प्रकाशित किये गये हैं, और उपर में नाम दिया गया है, मार्केटिंग इनिशियेटिव का।

Read More
राजनीति

सरकार की गीदड़भभकी से हेमन्त या JMM डरनेवाला नहीं, हर प्रश्नों का जवाब जेएमएम के पास है

आज झारखण्ड विधानसभा में स्थानीय व नियोजन नीति को लेकर विपक्ष ने भारी हंगामा किया। जिसके कारण सदन का भोजनावकाश के पूर्व का भाग हंगामें की भेंट चढ़ गया। सदन में नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन के साथ पूरे झामुमो के विधायक वेल में आ गये, तथा सरकार विरोधी नारे लगाये। ये सारे के सारे नेता राज्य सरकार की स्थानीय व नियोजन नीति को रद्द करने की मांग कर रहे थे,

Read More
राजनीति

CM रघुवर के राज में कमीशनखोर IAS अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार दे रही संरक्षण – हेमन्त

नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने आज विधानसभा में रघुवर सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य के भ्रष्ट पदाधिकारियों को प्रमोट कर रही हैं, उन्हें संरक्षण प्रदान कर रही हैं और जो पदाधिकारी ऐसे लोगों पर एक्शन लेने की बात सीएम रघुवर दास से कर रहे हैं, उनका ही स्थानान्तरण करवा दिया जा रहा हैं, प्रमाण के तौर पर उर्जा विभाग में कार्यरत एमडी नितिन मदन कुलकर्णी का स्थानान्तरण और राहुल कुमार पुरवार का राज्य के सीएम रघुवर दास द्वारा दिया जा रहा संरक्षण को उदाहरण के तौर पर पेश किया जा रहा है।

Read More
अपनी बात

काश, यही उदारता सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले अत्यंत निर्धन बच्चों पर भी स्पीकर और सरकार दिखाती…

कल हजारीबाग के किसी माननीय के स्कूल में पढ़नेवाले बच्चे झारखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र का दृश्यावलोकन करने पधारे थे, इन बच्चों का स्वागत बड़े शानदार ढंग से हो रहा था, क्योंकि ये बच्चे साधारण सरकारी स्कूलों के नहीं, बल्कि एक माननीय द्वारा संपोषित स्कूल के थे। बारी-बारी से उक्त माननीय द्वारा विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को इन बच्चों के पास बुलाया जाता और माननीय उन बच्चों के साथ बड़ी अदब से फोटो खिंचाते। 

Read More
धर्म

आधुनिक भारत के महान अवतार महावतार बाबाजी जो ईश्वरीय कार्य के लिए सहस्राब्दियों से आज भी जीवित हैं

आपको आश्चर्य होगा कि इस पृथ्वी पर और खासकर भारत के उत्तर में हिमालय में स्थित बद्रीनाथ की गुफाओं में पिछले सहस्राब्दियों से एक महामानव आज भी स्थूल शरीर के रुप में हमारे बीच विद्यमान है, जो महावतार बाबाजी के नाम से जाने जाते हैं। महावतार बाबाजी का सबसे पहला परिचय महान आध्यात्मिक गुरु परमहंस योगानन्द जी ने 1946 ई. कराया था, जब उन्होंने इसकी सबसे पहली चर्चा “ ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी” में की।

Read More
अपनी बात

धिक्कार ऐसी सरकार को, जहां हल्की बारिश में पांच साल की बच्ची नाले में बह कर दम तोड़ देती है

पांच साल रघुवर सरकार को होने जा रहे हैं, ये सरकार बहुत बड़े-बड़े काम किये है, आलीशान विधानसभा भवन, न्यायालय भवन एवं प्रेस क्लब बनाये हैं, जमकर इन सब का ढोल पीटा जा रहा हैं, लोग खूब भाजपा के झंडे उड़ा रहे हैं, पर पांच साल की छोटी सी बच्ची फलक आज ट्यूशन से लौट रही थी, उसे क्या पता था कि सरकार ने उसके लिए एक अच्छी सी सड़क जिस पर वो चलकर अपने घर और ट्यूशन के लिए आया जाया करें, उसके लिए कोई प्रबंध ही नहीं की।

Read More
अपनी बात

राजधानी की दुर्गति के लिए सीपी सिंह दोषी और बिजली संकट के लिए कौन दोषी है पोद्दारजी?

सीपी सिंह ने राजधानी की दुर्गति कर दी, इसकी जिम्मेदारी से वे बच नहीं सकते और आपके सीएम रघुवर ने पूरे झारखण्ड की क्या कर दी, ये तो पोद्दार साहेब आपने बताया ही नहीं। भाई मेरा तो सवाल साफ है कि सी पी सिंह के प्रति जो उदारता आपने दिखाई, डॉयलॉग्स बोले। वो उदारता, आपने अपने प्रिय मुख्यमंत्री रघुवर दास पर क्यों नहीं दिखाई?

Read More
राजनीति

वनाधिकार कानून पर जब सरकार को JMM ने सदन में घेरा, सरकार स्टैंड क्लियर नहीं कर पाई, हंगामे की भेंट चढ़ा सदन

झामुमो के साथ संपूर्ण विपक्ष ने राज्य सरकार को आज वनाधिकार मुद्दे पर जबर्दस्त रुप से घेरा। झामुमो जानना चाहता था कि आखिर भारतीय वन कानून 1927 में जो संशोधन की बात आ रही हैं, और इसके लिए जो ड्राफ्ट केन्द्र ने राज्य सरकार को भेजा है, जिसे आये हुए ढाई से तीन महीने बीत गये, उस ड्राफ्ट पर राज्य सरकार का स्टैंड क्या है? पर राज्य सरकार सदन में अपना स्टैंड क्लियर नहीं कर सकी,

Read More