अपराध

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी करनेवाला अरविन्द प्रसाद चुटिया से गिरफ्तार, बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद

लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की विशेष सूचना पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, नगर, रांची द्वारा त्वरित कार्रवाई करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक नगर, रांची के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

तत्पश्चात लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस और चुटिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से आर्मी, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) विभागों में नौकरी का झांसा देकर कई लोगों से करीब 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य अरविंद प्रसाद, पिता राजेंद्र प्रसाद, पता छोटा सासाराम, आरा, (बिहार) वर्तमान पता शारदा कॉलोनी, वाटर पॉइंट, चुटिया, रांची को गिरफ्तार किया गया है।

छापामारी के क्रम में उसके पास से आर्मी बहाली से संबंधित कई महत्वपूर्ण फर्जी दस्तावेज को बरामद किया गया है, जिसके आलोक में वादी मुन्ना कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर कुल सात नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध चुटिया थाना कांड सं0-45/2026, दिनांक-10.04.2026, धारा-316 (2)/318(4)/338/336(2)/340(2)/61/111(3)/111 (4) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया है।

अरविन्द प्रसाद के पास से स्टांप एवं पैड Dr. Ramesh Mahaseth MBBS Physician medical Officer, Reg No-73305 लिखा हुआ, आई०डी० कार्ड- DELHI Crime का एक फर्जी आई०कार्ड जिसपर Arvind Prasad लिखा हुआ, तीन कैंटिन स्मार्ट कार्ड, दो MES का फर्जी आई०कार्ड, HCL Enterprises का एक फर्जी आई० कार्ड, चार आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, वोटर आई० कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो सीम कार्ड, एक ट्रेंनिंग बुकलेट, एग्रीमेंट पेपर, ज्वाइनिंग एवं पोस्टिंग इनफॉरमेंशन से संबंधित एक लेटर बरामद किया गया है।

इसके पास से 5th Youth Games All India National Championship-2024 का अलग-अलग नाम से पांच फर्जी सर्टिफिकेट, मन्नु ठाकुर का MES CWE रांची का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर एवं अन्य का फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *