संक्षिप्‍त परिचय

कृष्ण बिहारी मिश्र

स्नातक प्रतिष्ठा (वनस्पति शास्त्र)

विशेष –

  • स्कूल से लेकर महाविद्यालय स्तर तक की वाद-विवाद, भाषण और निबंधस्तरीय प्रतियोगिता में हमेशा प्रथम।
  • 30 वर्षों से भी अधिक पत्रकारिता कार्य में।

आर्यावर्त, दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, आज, प्रभात खबर में संवाददाता के रुप में सेवाएं दी।

  • आकाशवाणी पटना के युववाणी एकांश में आकस्मिक उद्घोषक के रुप में सेवाएं दी।
  • विभिन्न विषयों पर नाटक, रुपक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक आलेख देश के विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।
  • विभिन्न इलेक्ट्रानिक मीडिया जैसे – ईटीवी, जीटीवी, मौर्य, कशिश, न्यूज 11, न्यूज इंडिया आदि चैनलों में प्रमुख पदों पर योगदान।
  • सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग झारखण्ड को भी प्रमुख सेवाएं। झारखण्ड सरकार के लिए फिल्म नीति का निर्माण। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के लिए कई पुस्तकों और फिल्मों का निर्माण।
  • अंतिम लक्ष्य –

मृत्यु पर्यन्त पत्रकारिता कार्य से स्वयं को जोड़े रहना और अंत में स्वयं को ईश्वर के समक्ष उस भाव से प्रस्तुत करना, जैसा कबीर ने कहा –

यहीं चादर सुर, नर, मुनि ओढ़ै,

ओढ़ के मैली कीनी चदरिया,

दास कबीर जतन से ओढ़ी,

ज्यो की त्यो धर दीनी चदरिया…