रांची के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के पास हुई आपराधिक घटना में एक युवती व दो युवक गिरफ्तार, भेजे गये जेल
दिनांक 04.01.2026 को रात्रि करीब 12.00 बजे लालपुर चौक के बगल में मून डिस्को बार में एक पक्ष के साथ गयी एक लड़की के साथ दूसरे पक्ष के लड़के के द्वारा छेड़खानी हुई थी और कुछ कमेन्ट पास किया गया था। उस लड़के की पहचान करने के क्रम में लड़की के साथ गये पक्ष एवं मृतक दोनों पक्षों के बीच बार के बाहर गाली – गलौज एवं मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें मृतक अंकित कुमार सिंह द्वारा रौशन प्रसाद के ऊपर पत्थर से हमला करने एवं इस ग्रुप के साथ गयी लड़की को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया गया था।
रौशन प्रसाद के द्वारा अंकित के ऊपर जान मारने की नियत से चार चक्का वाहन से कुचलने की घटना प्रकाश में आयी थी। उक्त घटना में अंकित कुमार सिंह नामक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसे इलाज हेतु रिम्स राँची ले जाया गया था। जहाँ इलाज के क्रम में अंकित कुमार सिंह की मृत्य हो गयी थी। तदोपरान्त अंकित कुमार के शव को उनके दोस्तों के द्वारा गढ़वा ले जाया गया। जहाँ शव का अन्त्य परीक्षण करने के उपरान्त गढ़वा थाना में Zero FIR दर्ज की गई।
इस संबंध में गढ़वा थाना से प्राप्त Zero FIR के आधार पर लालपुर थाना काण्ड संख्या – 05/26 दि0- 07.01.26 धारा -126(2)/115(2)/109(2)/103(1)/352/238/3(5) बी0एन0एस0 – 2023 के अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्तों (1) रमनदीप सिंह, पिता राजमनी सिंह, पता – लेस्लीगंज, पलामू, (2) रौशन गुप्ता, (3) अंशुल, (4) विक्की खान एवं 04-05 अन्य अज्ञात के विरूद्ध काण्ड दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के नेतृत्व में वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची को शामिल करते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त (1) रमनदीप सिंह उर्फ रोमी, उम्र – 23 वर्ष, पिता – सुरेन्द्र सिंह, पता – कुराईन पतरा, थाना – लेस्लीगंज, जिला – पलामू एवं (2) रौशन प्रसाद उम्र – 22 वर्ष, पिता – मनोज प्रसाद, पता – बड़गड़, थाना – बड़गड़, जिला – गढ़वा को रातु थाना अन्तर्गत रिंग रोड सुंडिल से घटना कारित वाहन Dzire पंजीयन संख्या – JH01GD- 2216 के साथ गिरफ्तार किया गया।
अनुसंधान के क्रम में कांड के प्रा0 अभि0 रौशन प्रसाद के महिला साथी अप्राथमिकी अभियुक्त दिव्या भारती, उम्र 19 वर्ष, पिता – दिलीप कुमार मांझी, स्थाई पता – पोखराहा खुर्द, पो0- रजवाडिह, थाना – सदर, जिला – पलामू, वर्तमान पता – सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल, लालपुर राँची को गिरफ्तार किया गया है। अन्य शेष बचे अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता इस प्रकार है – (1) रमनदीप सिंह उर्फ रोमी उम्र – 23 वर्ष, पिता – सुरेन्द्र सिंह, पता – कुराईन पतरा, थाना – लेस्लीगंज, जिला – पलामू। (2) रौशन प्रसाद, उम्र – 22 वर्ष, पिता – मनोज प्रसाद, पता – बड़गड़, थाना – बड़गड़, जिला – गढ़वा। (3) दिव्या भारती, उम्र 19 वर्ष, पिता – दिलीप कुमार मांझी, स्थाई पता – पोखराहा खुर्द, पो0- रजवाडिह, थाना – सदर, जिला – पलामू, वर्तमान पता – सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल लालपुर राँची। इनके पास से एक Dzire वाहन, जिसका पंजीयन संख्या – JH01GD- 2216, Realme narzo कंपनी का मोबाईल – 01 पीस, Vivo कंपनी का मोबाईल – 01 पीस बरामद किया गया है।
