डालटनगंज में 875 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रक जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पलामू पुलिस का कहना है कि दिनांक 11.02.2026 की रात्रि में शहर थाना अंतर्गत नियमित गश्ती के दौरान मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक (पंजीयन संख्या – BR 11 GC-3084) के माध्यम से अवैध सामान का परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सदर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में प्रातः लगभग 04:30 बजे शाहपुर पुल की ओर से आ रहे एक ट्रक को गश्ती दल द्वारा रोककर जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ट्रक में नीले तिरपाल के नीचे सफेद रंग की खाद की बोरियों से कुछ ढका हुआ था, जो प्रथम दृष्टया शराब की पेटियों जैसा प्रतीत हो रहा था। विधि-व्यवस्था एवं सड़क पर जाम की स्थिति को देखते हुए वाहन, चालक एवं अन्य व्यक्तियों को पूछताछ एवं सत्यापन हेतु शहर थाना लाया गया। थाना परिसर में विधिवत जांच के दौरान जब खाद की 30 बोरियों को हटाया गया, तो उसके नीचे से अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं। गिनती करने पर कुल 875 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 7821 लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹90,00,000/- (नब्बे लाख रुपये) है।
इस संबंध में शहर थाना कांड सं0-57/2026, दिनांक-12.02.2026, धारा-318(2)/318(4)/271/272/274/275/3(5) बी०एन०एस० के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इस अवैध धंधे में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसका नाम और पता इस प्रकार है – 1. दीपक कुमार राय, उम्र 33 वर्ष, पिता – मनेजर राम, ग्राम – आदमापुर बासडीह, पो० – मदारपुर, थाना – भेलदी, जिला – सारन (छपरा)। 2. बबन राय (चालक), उम्र 35 वर्ष, पिता – बलिराम राय, साकिन – सरायबक्स, पो० – गड़खा, थाना – भेलदी, जिला – सारन (छपरा), बिहार। 3. सतीश कुमार, उम्र 55 वर्ष, पिता – इन्द्र सिंह, साकिन – जिसराना, पोस्ट – जिसराना, थाना – गैवाना, जिला – सोनीपत, हरियाणा।
