रांची के चुटिया थाने के मालाबार रिसोर्ट से एचपी कंपनी के बड़ी संख्या में नकली सामान बरामद, एक गिरफ्तार
एचपी कंपनी के पदाधिकारी द्वारा रांची के चुटिया थाने में कंपनी के नकली सामान बनाने एवं बेचने के संबंध में किये गये लिखित शिकायत के आधार पर छापामारी टीम का गठन कर एचपी कंपनी के मालाबार रिसोर्ट के एक फ्लैट में छापामारी के दौरान मालाबार रिसोर्ट के फ्लैट से एचपी कंपनी का नकली टोनर, इंक कार्टेज, एवं प्रिंट/पंचिग मशीन एवं अन्य नकली सामान बरामद कर लिये गये।
चुटिया थाने की पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक व्यक्ति जिसका नाम राकेश कुमार बारी, उम्र करीब 32 वर्ष, पे. रामफेरवारी, पता रसुलपुर, थाना आसपुरदेवसारा, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), वर्तमान पता मालाबार रिसोर्ट फ्लैट न 502 अनन्तपुर, थाना चुटिया जिला रांची है, को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में चुटिया थाना कांड संख्या 42/26, दिनांक 7.4.2026, धारा 318(4), भा. न्या. स. एवं 63/65 द कॉपी राइट एक्ट 103/104 ट्रेड मार्क एक्ट दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है। छापेमारी व नकली सामानों की बरामदगी में चुटिया थाना प्रभारी पुनम कुजूर, अ. नि. भवेश कुमार, अ.नि. निरंजन कुमार महतो व चुटिया थाने की सशस्त्र बल की मुख्य भूमिका रही।
