राजनीति

फैटी लिवर फ्री रांची अभियान की शुरूआत करने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की संजय सेठ की सराहना

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज दरभंगा हाउस, रांची में आयोजित समारोह में ‘फैटी लिवर फ्री रांची अभियान’ का शुभारंभ करते हुए इस जनहितकारी पहल के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ जी को बधाई दी। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा फैटी लिवर से बचाव के लिए प्रेरित करने करने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तथा ILBS के निदेशक डॉ. शिव कुमार सरीन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अभियान को CSR के अंतर्गत सहयोग देने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड की भी सराहना की। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण फैटी लिवर की समस्या एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है। शुरुआती अवस्था में इसके स्पष्ट लक्षण प्रायः दिखाई नहीं देते, इसलिए समय पर जाँच और चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम और वजन पर नियंत्रण रखकर फैटी लिवर के जोखिम को कम किया जा सकता है। विशेष सुविधाओं से युक्त मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से लोगों तक प्रारंभिक जाँच एवं जागरूकता की सुविधा पहुँचाने की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *