निरल पुरती बने सर्वश्रेष्ठ विधायक, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे रविवार को पुरस्कृत
शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे 03, कांके रोड स्थित अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा रबीन्द्र नाथ महतो के आवासीय कार्यालय में विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई। चयन समिति की बैठक अध्यक्ष, झारखण्ड विधानसभा रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। समिति के सदस्य बाबूलाल मराण्डी, नेता विरोधी दल झारखंड विधानसभा, सदस्य, (स्टीफन मराण्डी, स०वि०स०,सदस्य, रामचन्द्र सिंह, स०वि०स०,सदस्य, बैठक में टेली/ऑनलाइन शामिल हुए), सुरेश पासवान, स०वि०स०, सदस्य और न्यूज एजेंसी से जुड़े एक पत्रकार एवं प्रभारी सचिव-सह-सदस्य सचिव,
रंजीत कुमार उपस्थित बैठक में उपस्थित रहें। झारखण्ड विधानसभा द्वारा पूर्व में सूचना दी गई थी कि इस बैठक में झारखण्ड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी भी शामिल रहेंगे। लेकिन झारखण्ड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी किसी भी प्रकार (न सशरीर और न ही टेली/ऑनलाइन ही) से उपस्थित नहीं हुए।
बताया जा रहा है कि अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से निरल पुरती, स०वि०स०, मझगांव विधान सभा, क्षेत्र संख्या-53 को 2026 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किया गया। निरल पुरती वर्ष 2005, 2014 और 2019 एवं 2024 में विधायक बने। वर्तमान में मझगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्हें वर्ष 2026 के लिए भगवान बिरसा मुण्डा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। समिति द्वारा उत्कृष्ट विधान सभा कर्मी के रूप में 06 (छः) विधान सभा कर्मियों का भी चयन किया है, इन्हें स्व० कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
- किरण सुमन बाखला – उपसचिव
- सुषमा सिन्हा – उपसचिव
- रविकान्त समीर तिर्की – प्रशाखा पदाधिकारी
- मो० अली अहमद – अधीक्षक
- शिवराज राम – वरीय ट्रेजरी सरकार
- संजय कुमार मेहता – अनुसेवक
दिनांक 22 नवम्बर, 2026 को स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट विधायक को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो, चाँदी शील्ड के साथ 51,000/- रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जायेगी। उत्कृष्ट कर्मियों को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मोमेंटो के साथ प्रत्येक को 21,000/- रुपये सम्मान राशि के रूप में प्रदान की जाएगी।
