धर्म

डालटनगंज स्थित दुर्गा बाड़ी में दीपावली के अवसर पर धूम धाम से मनी रक्षा काली और श्मशान काली पूजा

दीपावली के अवसर पर रविवार की रात को डालटनंगज स्थित बंगीय दुर्गाबाड़ी परिसर में धूमधाम के साथ काली पूजा मनाया गया। काली मंदिर में रक्षा काली की आराधना की गई जबकि दुर्गा मंदिर में श्मशान काली की पूजा हुई। दुर्गा बाड़ी ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष प्रसेनजीत बोराल और सचिव जयंत विश्वास ने कहा कि काली मंदिर में जो रक्षा काली की पूजा हुई वो स्थापित प्रतिमा है, इस प्रतिमा का विसर्जन नहीं होता है, यहां नित्य पूजा होती है।

दुर्गा मंदिर में हर साल श्मशान काली की प्रतिमा बना कर पूजा किया जाता है जिसकी अगले दिन विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर दुर्गा बाड़ी को इलेक्ट्रॉनिक बत्ती तथा दिया से सजाया गया। काली मंदिर की पूजा शाम को जबकि दुर्गा मंदिर की पूजा आधी रात से शुरू होकर देर रात तक चली। दोनो पूजा में बंगाली समाज की  महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पूजा पंडित देवी प्रसाद बनर्जी की देख रेख में हुई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सचिव शिवेश मोइत्रा, सौमित्र भट्टाचार्य, दीवेंदु गुप्ता, पीपी गुप्ता, देवेश मोइत्रा, देवाशीष सेनगुप्ता, मिठू सेनगुप्ता, अमर भांजा, नूपुर विश्वास , मुनमुन चक्रवर्ती, शांति भट्टाचार्य, मल्लिका मोइत्रा, परी पाल, गदाई भट्टाचार्य, सुमित भट्टाचार्य, निरुपम राहा, आत्रेई भट्टाचार्य आदि का विशेष सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *