अपनी बात

मत्स्य निदेशालय की ओर से रंगीन मछली एवं मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, मत्स्य पालकों को आय के नये अवसर को उपलब्ध कराना मुख्य लक्ष्य

मत्स्य निदेशालय, झारखंड की ओर से रंगीन मछली एवं पांच दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक मत्स्य, अमरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के साथ किसानों को स्वरोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध कराना प्रशिक्षण का प्रमुख लक्ष्य है।

रंगीन मछली पालन के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए यह प्रशिक्षण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं मत्स्य पालकों को रंगीन एवं सजावटी मछली पालन की आधुनिक और उन्नत तकनीकों से अवगत कराना है।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस अवसर पर उप मत्स्य निदेशक, (जलाशय) शंभू प्रसाद यादव, सहायक मत्स्य निदेशक (अनुसंधान) गीतांजलि कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र धुर्वा के मुख्य अनुदेशक जयंत रंजन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *