अपराध

रांची पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को धर दबोचा

दिनांक 20.08.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रातू थानान्तर्गत रिंग रोड हाजी चौक के पास कुछ तस्करों के द्वारा नशीले मादक पदार्थ (प्रतिबंधित कफ सिरफ) की ऊँचे दामों में अवैध रूप से खरीद-बिक्री की जा रही है। इस तरह के नशीले पदार्थ के सेवन से युवाओं पर काफी बुरा असर पड़ रहा हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के निर्देशन में अजय आर्यन पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रातू थानान्तर्गत फुटकल टोली, बोस नगर स्थित केयरिंग हैण्ड्स हॉस्पिटल के पास स्थित सुनसान जगह पर छापामारी की गई।

छापामारी के क्रम में तीन संदिग्ध व्यक्ति जो 05 कार्टुन में 100 ML का कुल 570 पीस (WINGS ONEREX CODINE COUGH SYRUP) का बोतल डिलिवरी देने के लिए रूके हुए थे, को घेर कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछ-ताछ के क्रम में उनके द्वारा यह बताया गया कि वे रांची के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में नशीले मादक पदार्थ प्रतिबंधित कफ सिरप को ऊँचे दामों में अवैध रूप से बेचने का काम करते हैं। पुलिस द्वारा अवैध नशीले मादक पदार्थ (प्रतिबंधित कफ सिरफ) को विधिवत् जब्त किया गया तथा गिरफ्तार अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम और पता इस प्रकार है… 1. वहाजुल अंसारी, उम्र 32 वर्ष, पे0 निजाम मियां, सा०- जिपुवा मुरपा, थाना- बालूमाथ, लातेहार। 2. शहनवाज अंसारी, उम्र 29 वर्ष, पे0 सफीक अंसारी, सा०- हाजी चौक सिमलिया, थाना- रातू, जिला- राँची और 3. नईम अंसारी, उम्र-29 वर्ष, पे0 स्व० फिरोज अंसारी, सा0 फुटकल टोली, सिमलिया, थाना- रातु, जिला- राँची। स्थायी पता- ग्राम- मेलाटॉड़, थाना + जिला खूँटी। इन तीनों के खिलाफ रातू थाने में कांड सं0- 279/26 दिनांक- 20.08.2026, धारा 317 (5) बी0एन0एस0 & 21(C) NDPS ACT. दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *