राजनीति

झारखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन 11 मिनट विलम्ब से प्रारंभ, शोक प्रस्ताव के बाद सदन कल तक के लिए स्थगित

झारखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ग्यारह मिनट विलम्ब से प्रारंभ हुआ। सदन में स्पीकर अपनी सीट पर 11 बजकर 11 मिनट पर बैठे। स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो के आसन पर बैठते ही भाजपा के कुछ विधायकों ने जेपीएससी-जेएसएससी में हुई धांधली को लेकर हंगामा मचाना शुरु किया। जिसका प्रतिवाद सत्तापक्ष के कुछ विधायकों ने भी किया। मंत्री संजय यादव भी इस दौरान अपनी सीट पर खड़े होकर कुछ बोलते दिखे।

लेकिन जल्द ही सदन शांत हो गया। स्पीकर ने अपनी बातें रखी। इस दौरान सदन में  संसदीय कार्य मंत्री ने कृते कार्रवाई प्रतिवेदन भी रखा। बाद में शोक प्रस्ताव पेश होने के बाद सदन कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। दूसरी ओर सदन के बाहर झारखण्ड विधानसभा के प्रमुख द्वार पर भाजपा व जदयू विधायकों ने तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये। इनका नारा जेपीएससी-जेएसएससी में हुई धांधलियों को लेकर था।

सारे के सारे विधायक छात्रों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का समर्थन कर रहे थे तथा इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। चूंकि आज मानसून सत्र का पहला दिन था। ऐसे भी पहले दिन कुछ होता नहीं हैं। ले-देकर शोक प्रस्ताव पेश होने के बाद सदन पूरे दिन के लिए स्थगित हो जाता है। ऐसे में आज जिस प्रकार से विपक्ष ने अपनी दस्तक दी है। उससे लगता है कि कल जब प्रश्नकाल होगा। तो सदन में विपक्ष हंगामा खड़ी करेगा। सरकार से इस संबंध में जवाब मांगेगा। हो सकता है कि हंगामे के कारण कल सदन में प्रश्नकाल नहीं भी चले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *