राजनीति

पीएमओ के अवर सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने कड़िया मुंडा से की मुलाकात, PM CARES की कार्य योजनाओं पर की चर्चा

प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में पदस्थापित अवर सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने आज खूंटी जाकर पद्मभूषण कड़िया मुंडा, ट्रस्टी – PM CARES Fund, के अनिगड़ा स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान श्रीवास्तव ने ट्रस्ट के कार्यों और भावी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही प्रधानमंत्री जी के निर्देशानुसार उन्होंने कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। प्रदीप श्रीवास्तव ने इस दौरान पीएम केयर फंड की उपलब्धियों को विस्तार से बताया…

  1. राहत और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा: कोविड-19 महामारी के दौरान देशभर के अस्पतालों में हजारों ‘मेक इन इंडिया’ वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए।
  2. फंड संग्रह: स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से ₹19,013.99 करोड़ की राशि एकत्रित की गई।
  3. पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन: इस योजना के तहत अनाथ बच्चों को वित्तीय एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई। सभी पात्र बच्चों को आयुष्मान भारत (PM-JAY) के माध्यम से ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया। 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रत्येक बच्चे को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराई गई।
  4. कैंसर रोगियों को सहायता: राज्यसभा एवं लोकसभा सांसदों की अनुशंसा पर कैंसर से प्रभावित रोगियों को ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

श्री श्रीवास्तव ने इसी दौरान कड़िया मुंडा सेवा केंद्र, नेत्र अस्पताल, कुंजला स्थित महात्मा एनडी ग्रोवर स्कूल और पेस्टॉलोजी चिल्ड्रन एजुकेशन सोसाइटी का भी दौरा किया। उन्होंने निराश्रित एवं मेधावी बच्चों के साथ संवाद किया, संस्थान की कार्ययोजनाओं की जानकारी ली और बच्चों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने श्री कड़िया मुंडा जी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके यशस्वी होने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कड़िया मुंडा ने पूर्व IAS स्व. आभाष चटर्जी द्वारा स्थापित नीबूचा बुनकर सहयोग समिति तोड़गकेल द्वारा हस्तनिर्मित शाल भेंट की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री जी के लिए यशस्वी होने संबंधी पत्र एवं अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद भी प्रेषित किए। इन बातों की जानकारी सुदामा मिश्र सहायक ने संवाददाताओं से साझा किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *