रांची के मोराबादी प्राइम पार्क से काला थार बरामद, बरियातु से इस मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
कल दिनांक 14 जुलाई को लगभग 11:30 बजे दिन में मोराबादी प्राइम पार्क के पास एक काला थार (Thar) जिसमें कंप्लीट ब्लैक फिल्म लगा हुआ था, विंडशील्ड टूटा हुआ, पीछे नंबर को मिट्टी लगा कर छुपाया हुआ था, जो प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हुआ तथा उसको जैसे ही पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा रोक कर चेक करने का प्रयास किया गया।
थार चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी भगाते पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक को गिरा दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है एवं सिर पर पांच स्टिच लगा। पेट्रोलिंग गाड़ी का चालक फिलहाल खतरे से बाहर है। इधर गाड़ी का नंबर डिटेक्ट कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है।
अभियुक्त रांची के बरियातु का रहनेवाला विश्राम उरांव है, जिसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। रांची पुलिस का कहना है कि पुलिस द्वारा रुकवाए जाने पर हर कोई पुलिस का सहयोग करें क्योंकि आम जनता की सुरक्षा तथा अपराध नियंत्रण हेतु रांची पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया जाता है।
