पाकुड़ में पिछले दिनों कई दिनों से हो रही चोरी की घटनाओं में लिप्त छः अपराधियों को स्थानीय पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 27.05.2026 की रात्रि में हाटपाड़ा रथ मेला मैदान स्थित कुल पांच दुकानों में चोरी की घटना घटित हुई थी, जिसमें से एक बर्तन के दुकान से कांसे के बर्तन को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किया गया था, वादी द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड सं0-117/2026, दिनांक-28.05.2026, धारा-305(a)/331(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया था।
इससे पूर्व दिनांक 20.05.2026 की रात्रि में हाटपाडा स्थित नित्य काली मेडिकल हॉल से एक एसी का आउटडोर को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था, इस संबंध में नगर थाना कांड सं0-119/2026, दिनांक-29.05.2026, धारा-303(a)/3(5) भा0न्या0सं0 अंकित किया गया था। दिनांक-18.05.2026 को पुलिस केन्द्र, पाकुड के बगल में स्थित मकान से भी चोरी की घटना घटित हुई थी।
इस संबध में नगर थाना कांड सं0-107/2026, दिनांक-18.05.2026, धारा-303(2)/331(2)/3(5) भा0न्या0सं0 दर्ज किया गया था तथा दिनांक-28.12.2025 की रात्री में पाकुड रेलवे स्टेशन के पास पैसा एवं जेवर की चोरी की घटना घटित हुई थी, इस संबंध में नगर थाना कांड सं0-330/2025, दिनांक-28.12.2026, धारा-303(2) भा0न्या0सं0 दर्ज किया गया था।
पाकुड़ जिलान्तर्गत लगातार घटित हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं कांड के अनुसंधान/उद्भेदन हेतु अनुदीप सिंह भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड के नेतृत्व एक SIT का गठन किया गया। उक्त गठित SIT/छापामारी दल द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापेमारी कर उपरोक्त घटनाओं में संलिप्त कुल छः अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी छः अपराधकर्मी के निशानदेही पर उपरोक्त कांड में चोरी हुए कुल नौ पीस कांसे का थाली (बर्तन), एक गैस सिलेंडर एवं ए0सी0 का आउटडोर युनिट के स्टैन्ड को बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त सभी पाकुड़ जिले के हैं। जिनमें बजीर शेख, पिता लुकमान शेख, नलपोखर, हाजीबुल शेख, पिता शामेद शेख, बेलपोखर, रोनी शेख, पिता बदरुल शेख, मौलाना चौक पम्प हाउस के पीछे, अमन अंसारी, पिता समीम अंसारी, नलपोखर, सभी थाना पाकुड़ नगर, रहमान शेख, पिता हुमेन शेख और मुहर्रम शेख पिता बेलाल शेख दोनों साकिन अंजना, थाना पाकुड़ मुफस्सिल के रहनेवाले हैं। इनमें बजीर शेख, रोनी शेख, रहमान शेख, मुहर्रम शेख और अमन अंसारी का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। इन सभी के खिलाफ पाकुड़ थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
