गिरिडीह के खंडोली से अपहृत तसलीम अंसारी को पुलिस ने कराया मुक्त, अपहरण में शामिल पांच अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 24/05/2026 को करीब 07:50 बजे संध्या में इकबाल अंसारी, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता अबुल मियां, ग्राम-पाण्डेयडीह, पंचायत बड़कीटांड़, थाना गाण्डेय, जिला गिरिडीह द्वारा बताया गया कि इनके चचेरे भाई तसलीम अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता-कलीम मियां को कुछ अपराधियों द्वारा खण्डोली के पास से मोटरसाइकिल सहित दोपहर करीब 02:00 बजे अपहरण किया गया है एवं अपहरणकर्ता फिरौती की मांग कर रहे हैं।
सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा SIT का गठन किया गया। SIT द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा के सहयोग से अपहृत व्यक्ति तसलीम अंसारी को चाईना मोड़ चुंजका जंगल थाना मु० गिरिडीह से सकुशल बरामद किया गया एवं घटना को अंजाम देने वाले पाँच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा पीड़ित व्यक्ति के मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।
इसके अतिरिक्त अपराधियों द्वारा प्रयोग में लाये गये मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को भी जब्त किया गया। पीड़ित द्वारा यह बताया गया कि अपराधियों द्वारा कुल दस लाख रुपये की मांग की गई थी। जिसमें से 24,000/- रूपया क्यूआर कोड के माध्यम से फिरौती के रूप में ट्रांसफर करवाया गया था।
गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान इस घटना में अपनी संलिप्तता के साथ-साथ दो अन्य अपराधियों राजा एवं जाफर उर्फ लल्लुआ की भी घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया गया है। फरार दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है। इस संदर्भ में बेंगाबाद थाना काण्ड सं0-87/2026 दिनांक 25/05/2026 धारा 118(2)/118(1)/ 140(2)/140(3)/61(2)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम एवं पता इस प्रकार है – 1. मो० सोहेल, उम्र-करीब 20 वर्ष, पिता-मो० नौशाद, साकिन-पिपराधोडा, थाना-मुफ्फसिल, 2. मो० आदिल अंसारी, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता मो० मंजुर आलम, साकिन-चैताडीह, थाना-पचम्बा, गिरिडीह, 3. मो० समीर अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-मो० सिकन्दर अंसारी, साकिन मोहनपुर, थाना-मुफ्फसिल, गिरिडीह, 4. अफरीदी शाह, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-मो० इरफान शाह, साकिन-मोहनपुर, थाना-मुफ्फसिल, जिला- गिरिडीह और 5. इरशाद असारी, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता युसुफ अंसारी, साकिन-चैताडीह, थाना-पचम्बा, जिला-गिरिडीह।
