राजनीति

CEO ने सभी मतदाताओं से की अपील 23 मई से अपने मतदान केंद्र पर लगाए गए अनमैप्ड मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने झारखण्ड के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर 23 मई से जाकर अन मैप्ड मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर 23 मई से अगले 2 हफ्ते तक यह सूची प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में अन मैप्ड मतदाता के साथ साथ उनके बीएलओ का नाम एवं फोन नंबर भी उपलब्ध रहेगा।

के. रवि कुमार ने कहा है कि वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग करना मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि  जिन मतदाताओं की मैपिंग हो जाती है, उन्हें  एसआईआर के प्रक्रिया में किसी प्रकार के अन्य दस्तावेज नहीं देनें होंगे।

उन्होंने कहा कि अन मैप्ड मतदाता सूची के प्रकाशन के क्रम में सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्रों के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए से अवश्य बैठक कर लें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर अवश्य जाएं एवं अन मैप्ड मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचे। जिनकी इस सूची में नाम हो अपने बीएलओ से संपर्क कर अपने नाम की मैपिंग करा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *