बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाई, फैक्ट्री चला रहे चार अपराधी पकड़ाये, बड़ी संख्या में पिस्टल बनानेवाली सामग्रियां जब्त
बोकारो पुलिस एवं एस०टी०एफ० पटना, बिहार के सहयोग से सूचना प्राप्त होने पर कि सुभाष नगर थाना-बेरमो, में अपराधिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से देशी मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है, जिसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो के नेतृत्व में छापामारी टीम गठन कर, आवश्यक कार्रवाई करने हेतु तत्काल निर्देशित किया गया। जिसपर त्वरित रूप से सूचना का सत्यापन करते हुए गठित छापामारी दल द्वारा बेरमो थाना अन्तर्गत सुभाष नगर में छापामारी की गई।
छापामारी के दौरान राज कुमार सिंह उर्फ बंटी सी०सी०एल० क्वार्टर के घर में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री को चलाते हुए चार अपराधकर्मियों को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर उनलोगों ने अपना नाम 1. उसमान अंसारी उर्फ अरमान, पिता-मो० इस्लाम अंसारी, पता-गाम किपनपुर, थाना-मरगोमुण्डा, जिला-देवघर, 2. मो० रिजवान पिता-स्व० अबुल, पता -मिर्जापुर वर्दा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-मुंगेर (बिहार), 3. मो० इम्तियाज, पिता-मो० कासिम, पताः- हजरतगंज मुंगेर, थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर (बिहार) और 4. संजय कुमार साव उर्फ संजय कुमार गुप्ता, पिता-राज किशोर साह कासिम बाजार मुखबीरा, थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर (बिहार) बताया गया।
इन अपराधियों ने अपने भागे साथी का नाम पूछने पर 5. राजकुमार सिंह उर्फ बंटी, पे० स्व० निरंजन सिंह, पता-सुभाष नगर, थाना-बेरमो, जिला-बोकारो बताया गया। पकड़े गए अपराधकर्मियों द्वारा बताया गया कि उक्त सभी अवैध रूप से देशी हथियार बनाने का काम करते हैं एवं कई बार अलग-अलग राज्यों में पकड़े जाने पर जेल जा चुके हैं। पकड़े गए अपराधकर्मियों के निशानदेही पर अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालन में अर्ध-निर्मित पिस्टल बॉडी एवं कई वैरल एवं अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालन हेतु, मिलिंग मशीन और ड्रील मशीन बरामद किया गया। अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु भी छापामारी जारी है।
इन अपराधियों के पास से सात पीस जिन्दा गोली जिसके पेंदी पर 7.65 mm के०एफ० लिखा हुआ, अर्द्धनिर्मित पिस्टल बॉडी छः पीस लम्बाई करीब 06 इंच, अर्द्धनिर्मित पिस्टल स्लाइडर छः पीस लम्बाई करीब छः इंच, अर्द्धनिर्मित पिस्टल पिठिया छः पीस लम्बाई करीब चार इंच, अर्द्धनिर्मित बैरल 20 पीस लम्बाई करीब चार इंच, स्लाईडर बनाने वाला लोहा का टुकड़ा नौ पीस लम्बाई करीब 16 से०मी०, मोटाई करीब 19 mm एवं चोड़ाई करीब 38 mm समेत पिस्टल बनानेवाली अन्य सामग्रियां बड़े पैमाने पर बरामद की गई।
गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। जिसमें उस्मान अंसारी के खिलाफ गाण्डेय, मर्गोमुण्डा, मधुपुर आदि थानों में अपराधिक मामले दर्जे हैं। मो. रिजवान के खिलाफ मुंगेर के मुफस्सिल, जमालपुर, कोतवाली मुंगेर, कोतवाली पटना थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज है। मो० इम्तियाज के खिलाफ नवादा के अकबरपुरा थाने और संजय कुमार साव के खिलाफ संग्रामपुर, तेलपा आदि थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं।
