अपराध

नशीले पदार्थ के कारोबार में संलिप्त छः अपराधियों को रंगेहाथों रांची पुलिस ने हिंदपीढ़ी से किया गिरफ्तार

दिनांक 11.05.2026 को समय 18.05 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि खेत मुहल्ला बच्चा कब्रिस्तान थाना- हिन्दपीढ़ी, रांची के पास कुछ लड़कों द्वारा व्यापक रूप से अपने कुछ एजेन्ट लगाकर नशा से संबंधित प्रतिबंधित नशीले पदार्थ का अवैध रुप से खरीद-बिक्री किया जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा प्रतिबंधित नशीला ड्रग्स की छापामारी हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया।

जिसमें हिन्दपीढ़ी, कोतवाली, डेली मार्केट, लोअर बाजार, महिला थाना से जुड़े पुलिस अधिकारियों एवं अन्य शस्त्र बल को सूचना का सत्यापन कर छापामारी करने का निर्देश निर्गत किया गया। गुप्त रूप से पता करते हुए छापामारी दल जब खेत मोहल्ला, कब्रिस्तान के पास पहुंचा, तो वहां पर रहे लोगों में उपस्थित लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे।

टीम में आये सभी लोगों के सहयोग से उनमें से भाग रहे पांच लोगों को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों के पास से जमा तलाशी के क्रम में ब्राउन शुगर, गांजा एवं नगदी रुपये बरामद किया गया तथा उनके ही निशान देही पर एक महिला के घर पर छापा मारी कर के उसके पास से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) एवं नगदी तथा अन्य समान बरामद करते हुए सभी लोगों को गिरफ्तार करते हुए थाना लाया गया गया। जिन्हे आज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता इस प्रकार है – 1. साहिल उर्फ चरका, उम्र 22 वर्ष, पिता- मो० एजाज, सा० बच्चा कब्रिस्तान के पास, हिन्दपीढ़ी, रांची। 2.  मो0 एजाज उर्फ बाबू, उम्र 21 वर्ष, पिता- मो० हुसैन, सा०- कर्बला चौक डोम टोली, थाना- लोअर बाजार, रांची। 3. अवधेश यादव, उम्र- 32 वर्ष, पिता- सुरेश यादव, सा०- डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल कडरू, थाना- अरगोड़ा, रांची। 4. अनिल कु० महतो, उम्र- 27 वर्ष, पे0 शंकर महतो, सा०- न्यू मधुकम रोड नं0-5, थाना सुखदेवनगर, जिला- रांची। 5. सरवर अंसारी, उम्र- 25 वर्ष, पे०- स्व० जुबैर अंसारी, पता- प्रेस गली, मोती मस्जिद, थाना- हिन्दपीढ़ी, जिला- रांची और 6. शहनाज खातून, उम्र 55 वर्ष, पति-मो० मुन्ना, सा०- बच्चा कब्रिस्तान, नदी ग्राउण्ड, थाना- हिन्दपीढ़ी, रांची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *