अपराध

रामगढ़ के शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई डकैती मामले में दो गिरफ्तार, लुटी गई सारी सामान बरामद

दिनांक-21.04.2026 समय करीब 15:40 बजे रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र अन्तर्गत चितरपुर रजरप्पा मोड़ एन० एच0-23 रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग में अवस्थित शिव शंकर ज्वैलर्स नामक दुकान में डकैती की घटना घटित होने के उपरांत वादी विष्णु प्रसाद पिता रंजीत प्रसाद सा० चितरपुर रजरप्पा मोड़ थाना रजरप्पा जिला रामगढ़ के फर्दबयान के आधार पर रजरप्पा थाना कांड सं0-48/2026 दिनांक 21. 04.2026, धारा-310(2)/111(2) (b)/111(4) बी०एन०एस० एवं 25 (1-A)/25 (1-B) (a)/25(1-AAA) /35/27(1) आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड अंकित किया गया था।

मुकेश कुमार लुणायत, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ द्वारा घटना की गंभीरता एव काण्ड के त्वरित उदभेदन हेतु चंदन वत्स, पुलिस उपाधीक्षक (गु०) राह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० द्वारा पूर्व में दिनांक-24.04.2026 को कुल 07 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, जिनके पास से लुटे गये सामानों क्रमशः सोना एवं चाँदी जैसा धातु लगभग 180 आयटम, पिस्टल-01, जिंदा कारतुस-03, दो पहिया वाहन 03, चार पहिया वाहन 01, मोबाइल फोन 02, घटना करते समय पहना गया कपड़ा बरामद कर जब्त किया जा चुका है।

कांड में लुटे गये शेष सामानों की बरामदगी एव घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 10.05.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कांड के प्रा०अभि० सुभानी अंसारी उर्फ ललका, उम्र करीब 46 वर्ष, पिता-अब्दुल जब्बार, ग्राम बरकट्ठी, थाना माण्डू, जिला रामगढ़ की पत्नी नाजमा खातुन, उम्र करीब 40 वर्ष, एवं दामाद शहनवाज हुसैन, पिता-एहतेशाम अंसारी, सा०-बरकट्टी, थाना-माण्डू (कुजू ओ०पी०), जिला- रामगढ़ के निशानदेही पर नजमा खातुन के घर से जमीन में गाड़कर रखा गया सोना एवं चाँदी जैसा धातु का जेवरात बरामद कर विधिवत् जब्त किया गया। काण्ड में संलिप्त शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं सामानों की बरामदगी हेतु लगातार छापामारी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *