अपराध

रांची के रातू थाना क्षेत्र में सतीश कुमार पर हमला करनेवाले व लाइसेंसी राइफल छीनकर भागनेवाले सात अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची पुलिस का कहना है कि दिनांक 05.05.26 को रातू थाना क्षेत्र के मालमाडु गाँव में तारूप जाने वाली सड़क पर महिंद्रा XUV में सवार सतीश कुमार तथा उनके सहयोगी को सामने से आ रहे पिकअप वैन पर सवार पाँच लोगों के द्वारा गाड़ी पास करने का जगह नहीं देने तथा लाइट बीम नहीं करने को ले कर आपस में झड़प हुआ था, जिसमें सतीश कुमार तथा उनके सहयोगी बुरी तरह जख्मी हो गए थे तथा वर्त्तमान में दोनों मेडिका अस्पताल में इलाजरत है।

इस घटना में एक पिकअप वैन में सवार पाँच लोगों द्वारा सतीश कुमार का लाइसेंसी 0.315 बोर का राइफल भी छिनकर ले जाया गया था। जिसके संबंध में रातू थाना कांड संख्या 147/2026 दर्ज किया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, मु० द्वितीय एवं पुलिस उपाधीक्षक खलारी राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रातु थानान्तर्गत ग्राम मुरचू से इस कांड में शामिल सभी सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा छीना गया लाइसेंसी 0.315 बोर का राईफल को अभियुक्त सतीश उराँव के निशानदेही पर बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त पिकअप वैन JHO1-EF 4034 को पिठौरिया थाना क्षेत्र से अभियुक्त विपिन उराँव के पास से बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा इस कांड का सफल एवं पूर्ण उद्‌भेदन 24 घंटे के अंदर कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सतीश उरांव, सुखनाथ गोप, दासुवा उरांव, रंजीत गोप, सोमरा उरांव, विपिन उरांव और बबलू अहीर के नाम शामिल हैं। इनके पास से एक लाइसेंसी 315 बोर का राइफल आर्सनल AB14-03159 एवं पिक अप वैन JH01-EF/ 4034 बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *