अपनी बात

धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भू-धसान, गैस रिसाव व भूगर्भ अग्नि को लेकर संभ्रांत नागरिकों ने खान सुरक्षा महानिदेशालय को सौंपा पत्र

धनबाद के संभ्रांत नागरिकों ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, धनबाद के लीज होल्ड क्षेत्र एवं धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भू-धसान, गैस रिसाव, भूगर्भ अग्नि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु एवं संपूर्ण धनबाद में व्यापक सर्वे के संदर्भ में आज धनबाद के खान सुरक्षा महानिदेशालय को एक पत्र संप्रेषित किया है। पत्र में इस बात की चर्चा की गई है कि धनबाद जिले के खदान क्षेत्रों में समय-समय पर होने वाले भू-धसान, गैस रिसाव, भूगर्भ अग्नि जिसमें जानमाल की क्षति एवं भय का वातावरण बना हुआ है।

अतः इसके संबंध में इन विषयों पर ध्यान देने की जरुरत और उस पर काम करने की आवश्यकता है। पत्र में निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार करने को कहा गया है। पत्र पर वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार झा, उदय कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह और गौतम मंडल के हस्ताक्षर हैं। पत्र में बिंदुवार सूचना इस प्रकार दी गई हैं…

(01) भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, धनबाद के विभिन्न कोलियरियों की क्षेत्रों के निरीक्षण एवं खतरों का विस्तृत ब्योरा जो खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा समय समय पर किया जाता रहा है समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक किया जाये।

(02), उपरोक्त संबंध में भा.को.को.लि. द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया है या नहीं, किया गया है तो महानिदेशालय स्तर से इसे जनहित में सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

(03) वर्तमान में बहुत सारे ओल्ड वर्किंग क्षेत्र जो भारत कोकिंग कोल लिमिटेड धनबाद के लीजहोल्ड क्षेत्र है, जहाँ खदान वर्किंग के हिसाब से बालू की भराई होनी चाहिये थी किन्तु प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया है। जिसके सरफेस पर घनी आबादी निवास करती है, इससे कुछ ही दूरी पर वर्तमान मे आउट सोर्सिंग कम्पनी द्वारा ओवरवर्डेन का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है एवं बहते नदी नालो को भी अवरोध पैदा कर दिया गया है जो संभवतः खदान संचालन के नियमों के भी विरुद्ध है। महानिदेशालय के स्तर से निरीक्षण करते हुए उचित कारवाई होनी चाहिए और इन जगहों पर तत्काल ऐसे कार्यों को रोकने की व्यवस्था होनी चाहिए।

(04) महानिदेशालय के स्तर से धनबाद जिला प्रशासन को खदान क्षेत्रों में असुरक्षित क्षेत्रों एवं सुरक्षित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाते हुए सार्वजनिक किया जाये जिससे असुरक्षित क्षेत्रों में निवास कर रहे गरीब, असहाय एवं प्रभावित लोगों का पुनर्वास जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक संस्थाओ द्वारा समय रहते हुए किया जा सके।

इन संभ्रांत नागरिकों ने महानिदेशालय से अनुरोध किया है कि जनहित समाजहित एवं राष्ट्रहित् में इस प्रकार की घटनाओ की रोकथाम के लिए D.G.M.S द्वारा अपने स्तर से प्रयास एवं सहयोग करते हुए आवश्यक कारवाई सुनिश्चित की जाये। यह आवेदन जनहित समाजहित एवं राष्ट्रीय कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भू-धसान पर आवश्यक रोकथाम एवं कारवाई हेतु समर्पित महानिदेशालय को समर्पित किया जा रहा है। D.G.M.S द्वारा किया जाने वाला समस्त निरीक्षण को सदैव सार्वजनिक किया जाता रहे जिससे की गैस रिसाव, अग्नि प्रभावित क्षेत्र, भूधसान क्षेत्र, बालू भराव क्षेत्र की सही जानकारी आमजन सहित प्रशासन को भी मिल सके। जिससे दुर्घटना टाला जा सके, जान माल की क्षति पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *