अपराध

रांची के पण्डरा थाना क्षेत्र में हुए भार्गव सिंह हत्याकांड मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

दिनांक 21.04.2026 की सुबह में पण्डरा ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत मनोकामना मंदिर में पूजा कर बाहर निकल रहे भार्गव सिंह (28 वर्ष) को अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा गोली मार दी गई थी। घटना के तुरंत बाद इलाज के क्रम में जख्मी भार्गव सिंह द्वारा घटना को अंजाम देने वाले के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई। इलाज के क्रम में जख्मी भार्गव सिंह की मृत्यु हो गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। गठित टीम द्वारा काण्ड मे सलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु तकनीकी सहयोग व गुप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मी विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मी सत्यम पाठक रांची से बक्सर (बिहार) भागने के फिराक में था, जिसे गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहयोग से नेवरी विकास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सत्यम पाठक के निशानदेही पर काण्ड में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु कांके डैम के आस-पास तलाशी की गई, जिसमें काण्ड में प्रयुक्त आर्म्स बरामद किया गया।

बरामदगी उपरांत पुलिस बल वापस लौट रही थी। इसी क्रम में सत्यम पाठक द्वारा टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी का हथियार छीन कर भागते हुए पुलिस को लक्षित कर दो-तीन राउण्ड गोली फायर किया गया। पुलिस द्वारा अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ सीमित फायरिंग किया गया। उक्त कार्रवाई में सत्यम पाठक के पैर में गोली लगने से वो जख्मी हुआ है, जिसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।

विवाद का कारण जमीन के एवज में आरोपी विजय टेटे द्वारा मृतक भार्गव सिंह से मोटी रकम लिया था तथा भार्गव सिंह को जमीन नहीं दे पा रहा था। भार्गव सिंह द्वारा जमीन देने के लिए लगातार आरोपी पर दबाव बनाया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सत्यम पाठक, धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह की हत्या काण्ड में जेल में था, जिसमें वह जमानत पर बाहर निकला था।

भार्गव सिंह हत्याकांड मामले में विजय हेन्ड्री टेटे, पे० स्व० अंजुलेश टेटे, सा० बेथल मार्ग, गाँधीनगर थाना गोन्दा और सत्यम पाठक, पे० स्व० मोहन पाठक, सा० लक्ष्मीनगर, लकड़ीटॉड़, थाना पण्डरा ओ०पी० को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से दो हथियार, आठ गोली, एक खोखा, हरा-पीला रंग का एक बैग, तीन मोबाइल, एक पॉकेट डायरी, फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड, यूजीसी नीट जून 2024 का एडमिट कार्ड और नगद 5980 रुपये बरामद किये गये हैं।

रांची पुलिस का कहना है कि सत्यम पाठक का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली (पंडरा थाना), डोरण्डा थाना, विधानसभा थाना और नामकुम थाने में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *