पतरातु स्थित MGCPL कंपनी में फायरिंग करने वाले राहुल दुबे गैंग के सात सदस्य हथियार समेत गिरफ्तार, फायरिंग की घटना को अंजाम देने की साजिश विफल
दिनांक-05.04.2026 को अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि MGCPL कंपनी के कैम्प के मेन गेट पर दिनांक 29.03.2026 को किये गये फायरिंग के बाद भी राहुल दुबे गैंग से मैनेज किये बिना MGCPL कंपनी द्वारा दुबारा ओवर ब्रीज का काम शुरु किया गया है। जिससे राहुल दुबे एवं उसके गिरोह के सदस्य बिना लेवी दिये पुनः काम शुरू करने से क्षेत्र में रेकी कर पुनः फायरिंग की घटना को अंजाम देने के फिराक में पतरातू अनुमण्डल क्षेत्र मे मोटरसाइकिल एवं कार मे सवार होकर घूम रहे है।
प्राप्त सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ द्वारा गौरव गोस्वामी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया तथा सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रे में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के आदेश पर गठित टीम द्वारा पतरातू अनुमण्डल में सभी थाना/ओ0पी0 क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर जगह बदल-बदल कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वाहन चेकिंग के क्रम मे पतरातू रेलवे ओवर ब्रीज फाटक के पास मुख्य सड़क पर भुरकुण्डा की तरफ से आ रहे एक कार जिसका रजि0 नं0- JH01FF2503 एवं उसके पीछे आ रहे एक मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर कार एवं उसके पीछे आ रहे मोटरसाइकिल अपने गाड़ी को घुमा कर भागने का प्रयास करने लगे। मोटरसाइकिल में सवार दो लोग मोटरसाइकिल को यू-टर्न लेकर मोटरसाइकिल सहित भागने में सफल रहे जबकि कार चालक कार को पीछे करने के क्रम मे कार रेलवे ओवर ब्रीज कार्य के लिए सड़क के किनारे रखे लोहे का गार्डर से टकरा गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, कार मे सवार तीन लोग भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया।
पकड़ाये तीन लोगों का नाम पता बारी-बारी से पूछने पर उन सब ने अपना नाम 1. तुषार सिंह, उम्र 20 वर्ष पिता- जितेन्द्र सिंह, सा0- रेलीगढ़ा पक्का धौड़ा, थाना- गिद्दी, जिला- हजारीबाग 2. मिथुन कुमार उम्र 28 वर्ष, पिता- अरविन्द सिंह, सा0-रेलीगढ़ा बाजार, थाना- गिद्दी, जिला-हजारीबाग 3. अमन अंसारी उम्र-18 वर्ष, पिता- मुस्ताक अंसारी, सा0- रिभर साईड भुरकुण्डा, थाना-पतरातू (भुरकुण्डा), जिला- रामगढ़ बताया। तीनों से भागने का कारण पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। तत्पश्चात सभी की बारी-बारी से तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम मे तुषार कुमार के पास से दो मोबाइल एवं कमर के बांई तरफ से एक लोडेड देशी रिवाल्वर बरामद हुआ।
लोडेड देशी रिवाल्वर को अनलोड करने पर दो जिन्दा गोली बरामद हुआ। तुषार कुमार से बरामद हथियार एवं गोली के संबंध मे वैध कागजात की मांग गई। परन्तु उसके द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नही किया गया। जबकि अन्य दो युवक के पास से मोबाइल बरामद किया गया। तीनों व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ करने पर बताया गया कि दिनांक-29.03.2026 को राहुल दुबे के कहने पर तुषार सिंह एवं मिथुन कुमार द्वारा ओवर ब्रिज कंस्ट्रक्सन साइट का रेकी कर राहुल दुबे के सदस्यों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया था।
तुषार सिंह द्वारा बताया गया कि राहुल दुबे के सदस्य द्वारा और भी हथियार दिया गया है। जिसे वे अपने साथी के पास रखे हुए है और उस पिस्टल से वे भी अपराधिक घटना कर सकते हैं। मोटरसाईकिल से भागे दो व्यक्ति के बारे मे पूछने पर पकड़ाए व्यक्तियों ने बताया कि उन दोनों लोगो को राहुल दुबे उर्फ मामा ने जंगी ऐप के माध्यम से हुए बातचीत मे बताया था कि दो लोग मोटरसाइकिल मे भुरकुण्डा मे मिलेंगे। मेरा पहचान के रुप मे कुछ कोड बतायेंगे। उनको मोटरसाइकिल मे ही पीछे पीछे साथ लेकर जाना, उन्हीं लोगों को हमलोग साथ लेकर पतरातु रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज कंस्ट्रक्सन साइट पर घटना करने के लिए जा रहे थे। कार i20 रजि0 नं0- JH01FF2503 के संदर्भ मे पूछने पर तुषार द्वारा रांची से सेल्फ ड्राइव गाड़ी भाड़ा पर लिया गया है, ऐसा बताया गया।
घटनास्थल पर तुषार सिंह के पास से बरामद हथियार एवं दो जिन्दा गोली तथा कार i 20 रजि0 नं0- JH 01FF2503 एवं कार के डिक्की से बरामद लैपटोप को विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जब्त किया गया। पकड़ाये व्यक्ति के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अमन अंसारी के निशानदेही से एक देशी पिस्टल व दो (02) जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है । इस संदर्भ में पतरातु थाना काण्ड सं0 78/2026, दिनांक 05.04.2026, धारा-111(2)(b)/111(4)/61 बी0एन0एस0 2023 एवं 25(6)/26/35 आर्म्स एक्ट अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़ाये व्यक्ति के बयान में आये अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध गठित टीम द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी अभियान में कांड के अन्य अभियुक्त 1. कुणाल सिंह उर्फ शिवम सिंह उम्र करीब 29 वर्ष, पे0 स्व0 अनिल कुमार सिंह, सा0-रेलीगढ़ा थाना- गिद्दी जिला- हजारीबाग, 2. बादल सिंह उर्फ कुणाल कुमार उम्र करीब 25 वर्ष, पे0 स्व0 धनंजय सिंह, सा0- रेलीगढ़ा, थाना- गिद्दी जिला- हजारीबाग 3. सुमित पाण्डेय उम्र करीब 24 वर्ष, पे0 प्रियव्रत पाण्डेय, सा0- रेलीगढ़ा, थाना- गिद्दी जिला- हजारीबाग 4. सन्नी बेदिया, उम्र करीब 23 वर्ष, पे0-धनेशर बेदिया, सा0-रेलीगढ़ा मस्जिद के पास, थाना-गिद्दी, जिला-हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापमारी अभियान जारी है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
उल्लेखनीय है पकड़ाये अभियुक्त मिथुन कुमार उम्र 28 वर्ष, पिता- अरविन्द सिंह, सा0-रेलीगढ़ा बाजार, थाना- गिद्दी, जिला-हजारीबाग ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में होली के एक दिन पहले दिनांक 03.03.2026 को कुज्जु क्षेत्र अंतर्गत सांडी निवासी रवि शर्मा के घर लेवी को लेकर फायरिंग करने की बात बताया है। घटना के संबंध में माण्डु (कुज्जु ओ0पी0) थाना काण्ड सं0-46/2026, दिनांक-04.03.2026, धारा-308(3)/111/61(2)/351(4) बी0एन0एस0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि राहुल दुबे गैंग एवं अन्य गिरोह के विरूद्ध रामगढ़ पुलिस के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
