रांची के लालपुर थानान्तर्गत पिछले दिनों घर का ताला तोड़कर किये गये चोरी मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद
रांची पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि रांची के लालपुर थाना में दर्ज काण्ड संख्या 54/26 दिनांक 01.04.2026 धारा 331 (3)/305(a) BNS मामले में कहना यह है कि अज्ञात के विरूद्ध घर का ताला तोड़कर सोने एवं चाँदी के आभूषणों एवं 31,000 रुपये नगद चोरी कर लेने के आरोप में कांड दर्ज किया गया था।
वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर रांची द्वारा कांड के उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर, रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में CCTV फुटेज प्राप्त किया गया। उक्त फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के नाम पता सत्यापन किया गया तथा छापामारी के क्रम में विक्की कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता स्व० नरेश दास, पता एदलहातु, मोराबादी, नीयर पोस्ट ऑफिस, थाना बरियातु, जिला रांची को गिरफ्तार किया गया।
इसके निशानदेही पर कांड में चोरी गये सामानों को भी बरामद किया गया तथा उसके साथी किशन कुजूर, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता शनि कुजूर, पता एदलहातु, मोराबादी, रोड नंबर 7, नीयर पोस्ट ऑफिस, थाना बरियातु जिला रांची को गिरफ्तार किया गया। दोनों अप्राथमिकी अभियुक्तों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया गया है।
बताया यह भी जा रहा है कि विक्की कुमार के खिलाफ बरियातु, गोन्दा, लोअर बाजार व रातू आदि थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि किशन कुजूर के खिलाफ बरियातू थाने में एक अपराधिक मामला दर्ज है। इन दोनों अपराधियों के पास से चोरी किये गये सारे सामान बरामद हो गये हैं।
