अपराध

रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विगत दिनों में घटित लूटपाट की घटनाओं का उद्भेदन, 10 अपराधी गिरफ्तार एवं लूटे गये सारे सामान बरामद

रांची के डोरंडा, जगरनाथपुर, ओरमांझी, सदर (मेसरा ओपी), टाटीसिलवे आदि थानों में दर्ज अनेक कांडों का उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस अधीक्षक नगर रांची के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहयोग एवं गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल अपराधी 1. जहीर उर्फ खान, 2. फरहान खान उर्फ बब्लु, 3. शेख जमील, 4. अरसलान खान, 5. मो० फैजान, 6. सोएब अंसारी, 7. सहबाज सलमान, 8. कासिफ युसूफ, 9. शेख मुज्जमिल उर्फ माखन एवं 10. राजा खान उर्फ खानता, सभी रांची को घटना में प्रयुक्त चाकू, लूटे गये रुपये, घटना के समय पहने हुए कपड़े, मोबाइल फोन एवं घटना कारित करने में प्रयुक्त कार, मोटरसाइकिल एवं स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुन्दाग पेट्रोल पम्प, बीआईटी ओपी क्षेत्र के दो पेट्रोल पम्पों, टाटीसिलवे गेल सीएनजी पम्प पर लूटपाट, डोरण्डा थाना क्षेत्र के एक दुकान में लूटपाट तथा ओरमांझी थाना क्षेत्र के मेहता होटल के पास के एक दुकान में लूटपाट एवं दुकानदार को चाकू मारने की बात स्वीकार किया गया।

घटना में संलिप्त अन्य चिन्हित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी की जा रही है, साथ हीं अपराधकर्मियों के अपराधिक इतिहास के संबंध में छान-बीन की जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि इनमें कई अपराधियों के खिलाफ रांची के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनके पास से एक देसी रिवाल्वर, दो आईफोन, एक विवो, एक सैमसंग, एक ओपो, एक रेडमी मोबाइल, छह चाकू, एक टूल बॉक्स, आपराधिक घटना को अंजाम देने वक्त का कपड़ा, दो स्कूटी, एक पल्सर एनएस मोटरसाइकिल, एक कार, नकद रुपये, चार जिंदा कारतूस बरामद किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *