अपराध

पाकुड़ नगर मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र की घटना, नाबालिग के साथ दुष्कर्म, छः पर आरोप, तीन गिरफ्तार

दिनांक 06.03.2026 को मालपहाड़ी ओ.पी. में एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची द्वारा आरोप लगाया गया है कि दिनांक 17.02.2026 को अपने गांव पोचाथोल स्थित दुकान से सामान लाने के दौरान 06 युवकों द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म (सामूहिक बलात्कार) किया गया।

आवेदिका द्वारा बताया गया कि उक्त घटना को पंचायत स्तर पर निपटाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके कारण ओ.पी. में आवेदन समर्पित करने में विलम्ब हुआ। समर्पित आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर (मालपहाड़ी ओ.पी.) कांड संख्या 37/26, दिनांक-06.03.2026, धारा 70(2) BNS & 4 POCSO एक्ट के तहत कांड पंजीकृत किया गया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु एसआइटी का गठन किया गया। गठित एसआइटी द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाकर घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शेष अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *