रांची पुलिस ने अनगड़ा के गेतलसूद में शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार
अनगड़ा थाना काण्ड सं0-22/26 दिनांक-04.03.26, धारा-109/324/351/352/308(5) /3(5) बी०एन०एस० एवं 27 Arms act मामले में रांची पुलिस का कहना है कि दिनांक-03.03.2026 को समय करीब 21:30 बजे रात्रि को सूचना प्राप्त हुई कि अनगड़ा थानान्तर्गत गेतलसूद बाजार में स्थित अनुज्ञप्ति प्रदत शराब की कम्पोजिट दुकान पर तीन अपराधकर्मियों द्वारा फायरिंग किया जा रहा है।
उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली रांची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक-06.03.26 को प्रातः ग्राम-जोन्हा मुर्गी पोल्ट्री फोर्म के पास पहुँचकर छापामारी करते हुए कांड में संलिप्त तीन अपराधकर्मी क्रमशः 1. देव सिंह मुंडा, 2. गौतम यादव उर्फ गोल्डन यादव 3. भोलू सोनी उर्फ भोलू वर्मा रांची को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से कांड में प्रयुक्त एक देशी रिवाल्वर, एक देशी कट्टा तथा 19 जिंदा कारतूस एवं 04 मोबाइल तथा एक पल्सर मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। वैध कागजात मांगने पर इनके द्वारा किसी प्रकार के कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों के द्वारा दिनांक-03.03.2026 को तीनों व्यक्ति गेतलसूद शराब दुकान जाकर वहां के स्टाफ को धमकाते हुए शराब की बोतल की मांग करने लगे तो उनके द्वारा शराब नहीं देने पर उनसे गाली-गलौज करते हुए उनपर फायरिंग कर दिया गया। कर्मचारी किसी तरह अपने आपको कांउटर के पीछे छिप कर अपनी जान बचाई।
गिरफ्तार अपराधियों में देव सिंह मुंडा रांची के जोन्हा मुसंगू पुड़ी टोला, थाना अनगड़ा, गौतम यादव उर्फ गोल्डन यादव, खलारी बाजार, थाना मैक्लुस्कीगंज, जिला रांची, स्थायी पता शांति सिरम, थाना -बालूमाथ, जिला -लातेहार और भोलू सोनी उर्फ भोलू वर्मा सा०- मधुकम रोड नं०-3, थाना-सुखदेवनगर जिला रांची रहनेवाला है। ये सभी अपराधियों के खिलाफ झारखण्ड के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज है।
