अपराध

प्रेम प्रसंग में हुआ था रांची के कांटा टोली आसिफ अंसारी की हत्या, पांच गिरफ्तार

दिनांक 19.02.26 को सुबह करीब 06:45 बजे खेलगाँव थाना क्षेत्र अन्तर्गत आनंद विहार के पी स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसके सिर पर गंभीर चोट था। शव का पहचान कांटाटोली रजा कॉलोनी निवासी आसिफ  अंसारी पिता मो० इरफ़ान अली के रूप में की गयी थी। इस सन्दर्भ में खेलगाँव थाना कांड संख्या -09/26, दिनांक 19.02.26, सुसंगत धारा के तहत दर्ज किया गया था।

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर रांची के नेतृत्व में कांड का उद्भेदन किया गया तो ज्ञात हुआ कि मृतक का आनंद विहार निवासी बिउला टोप्पो के साथ विगत 15-16 वर्षों से प्रेम प्रसंग था जिसको लेकर बिउला टोप्पो के पति जोन्सन मिंज काफी परेशान रहते थे। इसी वजह से जोन्सन मिंज ने दो अलग अलग लोग प्रिंस कुमार को 1.60 लाख और प्रेम लकड़ा को 2.40 लाख रुपया अपने मित्र दीपक अग्रवाल के साथ मिल कर आसिफ अंसारी को मारने के लिए सुपारी दिया था।

इसमें दीपक अग्रवाल को भी जोन्सन मिंज ने करीब 4 लाख रुपया दिया था। इस कांड में कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इनके पास से एक देशी कट्टा, घटना में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर मोटरसाईकिल नं0 – JH03M7698, घटना में प्रयुक्त स्कूटी JH01EZ7517, खून लगा हुआ जैकेट, 5. खून लगी मिट्टी, और मोबाइल फ़ोन बरामद किये गये हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पता इस प्रकार हैं … (1) जोन्सन मिंज उम्र करीब 35 वर्ष, पिता मंसिद मिंज। (2) बिउला टोप्पो, उम्र करीब. 32 वर्ष, पति जोनसन मिंज, दोनों ग्राम इटकी रानी खटंगा, थाना – इटकी, जिला – राँची की निवासी, दोनों वर्तमान पता- आनन्द विहार कॉलोनी, गाड़ीगाँव, रोड नं0-06, थाना-खेलगांव, जिला- राँची स्थित सुरेन्द्र महतो के मकान में किरायेदार। (3) दीपक अग्रवाल, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता- गोविन्द राम अग्रवाल, ग्राम- छेड़, पोस्ट-राउलकेला, थाना- खड़िया बहार, जिला- सुन्दरगढ़, उड़ीसा वर्तमान पता- सतीश कुमार सिंह के मकान में किरायेदार ग्राम बसारगढ़ थाना तुपुदाना ओपी जिला राँची। (4) प्रिंस कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता संजय प्रसाद, पता – ग्राम गेदुराही थाना जपला, जिला पलामू। वर्तमान पता – सतीश कुमार सिंह के मकान में किरायेदार ग्राम बसारगढ़ थाना तुपुदाना ओपी जिला राँची और (5) प्रेम लकड़ा, उम्र करीब 44 वर्ष, पिता- स्व० गणेश लकड़ा, स्थाई पता- कड़करी, थाना-सिसई, जिला- गुमला वर्तमान पता- कोनार टोली रोड, पुंदाग, विश्वनाथ साहु का किरायेदार, थाना- पुदांग, जिला- राँची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *