योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए किया कल्याण कार्यक्रम का आयोजन, जिसमें ESIC के अधिकारियों ने लिया भाग
योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया (YSS) द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए एक कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक राजेन्द्र टुडू ने भाग लिया। ईएसआईसी के अधिकारियों का YSS के संन्यासियों — स्वामी सदानंद एवं ब्रह्मचारी सत्संगानंद — द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, ईएसआईसी के अधिकारियों ने YSS के कर्मचारियों को ईएसआईसी योजना के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न लाभों एवं प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, उन्होंने कर्मचारी कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया के निरंतर प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर, ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन ने YSS आश्रम में कार्यरत रहे स्वर्गीय अबसालोम टोप्पो के परिवार को पेंशन चेक एवं बकाया राशि औपचारिक रूप से प्रदान की। स्वर्गीय अबसालोम टोप्पो के परिवारजनों ने YSS के संन्यासियों के प्रति उनके निरंतर सहयोग के लिए तथा ईएसआईसी अधिकारियों के प्रति पेंशन संबंधी औपचारिकताएँ समय पर पूर्ण करने और देय राशि का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।
