सासाराम से रांची लाकर ब्राउन शुगर का धंधा करनेवाले विद्यानगर निवासी दो युवा गिरफ्तार
प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से रांची पुलिस ने संवाददाताओं को बताया कि दिनांक-11.02.26 को समय करीब 8:30 बजे रात्रि में वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को एक गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति सासाराम बिहार से ब्राउन शुगर (मादक पदार्थ) लेकर बस से रांची आ रहे है और कांटाटोली से न्यू मार्केट ऑटो स्टैण्ड के पास आने वाले है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर न्यू मार्केट ऑटो स्टैण्ड के पास गठित टीम द्वारा दोनों का इंतजार किया जाने लगा।
इसी बीच रात्रि करीब 9:30 बजे टेम्पू स्टैण्ड न्यू मार्केट चौक मंदिर के पास दो लड़कों को संदिग्धावस्था में देखा गया, जो पुलिस बल को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम द्वारा दोनों लड़को को घेर कर पकड़ लिया गया और दोनों का नाम पता पूछने पर, उनदोंनों ने अपना नाम (1) सोनू कुमार यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राजदेव राय, (2) अजय यादव उम्र 20 वर्ष पिता-प्यारे राय उर्फ प्यारेलाल यादव, दोनों सा०- आनंदपुरी चौक, छठ घाट, हरमू नदी, विद्यानगर, थाना-सुखदेवनगर जिला राँची बताया।
इसके बाद दोनों की तलाशी लेने पर सोनू कुमार यादव के पास ब्राउन शुगर 43.85 ग्राम, 2 एक सैमसंग मोबाइल 3. एक रॉची से सासाराम जाने वाला रेलवे टिकट, और 4. अजय कुमार यादव के पास से ब्राउन शुगर 17.34 ग्राम बरामद किया गया। दोनों को ब्राउन शुगर (मादक पदार्थ) के वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया तो कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
इसके बाद दोनों से ब्राउन शूगर के बारे में पूछताछ किया गया तो दोनों ने बताया कि दोनों एक दिन पहले ट्रेन से सासाराम गये थे और सासाराम से बबन साह और सूरज साह से ब्राउन शुगर (मादक पदार्थ) खरीद कर बस से रांची लौटे है। अभी ऑटो से आनंदपुरी चौक, छठ घाट, हरमु नदी, विद्यानगर (सुखदेवनगर) घर जा रहे थे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया और इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-52/26 दिनांक-12.2.26 धारा-21 (बी) / 22/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट में दर्ज किया गया है।
