अपराध

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से अपहृत 17 वर्षीया लड़की, 24 घंटे के अंदर वाल्मीकि नगर के एक अपार्टमेंट से बरामद

देर से प्राप्त समाचार के अनुसार रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से अपहृत 17 वर्षीया लड़की को 24 घंटे के अंदर ही रांची के ही वाल्मीकि नगर के एक अपार्टमेंट से बरामद कर लिया गया। लड़की को बरामद करने में रांची के नामकुम थाना के एएसआई टी पी केशरी की प्रमुख भूमिका रही। बताया जाता है कि चार फरवरी को नामकुम थाना में अपहृत लड़की की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीया बेटी को अपहृत कर लिया गया हैं।

थाना में प्राथमिकी दर्ज हो जाने के बाद, लड़की को बरामद करने की जिम्मेदारी नामकुम थाना के एएसआई टीपी केसरी को मिली। टीपी केसरी ने लड़की को बरामद करने के लिए छान-बीन करना शुरु किया। अपहृत लड़की की मां का कहना था कि उसकी बेटी अपने दोस्तों से मिलने जा रहीं हूं, ऐसा कहकर उससे घर से निकली थी। लेकिन फिर वापस नहीं आई।

लड़की की मां ने प्राथमिकी में इस बात का जिक्र किया था कि उसकी बेटी को चंदरु नामक लड़का भगाकर ले गया है। इसी बीच एएसआई टीपी केशरी ने लड़की और जो लड़का भगाकर ले गया था। उसकी तलाश करनी शुरु की। टीपी केशरी को पता चला कि कोई लड़का, एक लड़की को भगाकर वाल्मीकि नगर के एक अपार्टमेंट में ले जाकर रखा है। जब एएसआई टीपी केशरी उक्त अपार्टमेन्ट में पहुंचे तो पहले तो वहां रहनेवाले लोगों ने इस बात से इनकार किया। लेकिन जैसे ही अपार्टमेंन्ट के एक फ्लैट में उन्होंने शिकंजा कसा। उक्त फ्लैट से दोनों यानी लड़का और लड़की बरामद कर लिये गये।

एएसआई टीपी केशरी, नामकुम थाना

इधर लड़की का मेडिकल कराया गया। साथ ही लड़की को बीएनएसएस 183 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। साथ ही सीडब्ल्यूसी के पास भी लड़की को उपस्थित कराकर बयान दर्ज करवाया गया। इसी बीच अपहरण करनेवाले लड़के को जेल भेज दिया गया। जबकि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए लड़की को उसकी मां को सुपूर्द कर दिया गया। इस मामले में नामकुम थाना में कांड संख्या 33/26, दिनांक 04.02.2026 u/s -137(2)BNS दर्ज अंकित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *