अपराध

राँची पुलिस ने अनगड़ा में अवैध रूप से किये जा रहे हथियार निर्माण एवं बिक्री का किया खुलासा

रांची पुलिस ने आज संवाददाता सम्मेलन कर रांची के अनगड़ा थाने में दर्ज थाना कांड सं0-14/26, दिनांक-06.02.26, धारा-25/25 (1-8) a Arms Act मामले में बताया कि दिनांक 06.02.26 को समय करीब 18:40 बजे शाम को सूचना मिली कि अनगड़ा थानान्तर्गत ग्राम सीताडीह में एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से हथियार का निर्माण कर बेचा जाता है।

उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक अनगड़ा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनगड़ा थानान्तर्गत ग्राम-सीताडीह पहुँच कर नारायण लोहरा के घर में छापामारी के दौरान नारायण लोहरा से अवैध हथियार निर्माण कर बेचने के संबंध में पुछने पर इसके द्वारा स्वीकार किया तथा इसके बताये अनुसार उसके घर की विधिवत् छापामारी एवं तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में उसके घर में छुपाकर रखे १० पीस निर्मित सिंगल बैरल एवं घर के पीछे एल्वेस्टर के नीचे छुपाकर रख हुआ 09 पीस सिंगल बैरल तथा अर्धनिर्मित अग्नेयास्त्र 04 एवं अग्नेयास्त्र बनाने वाला उपकरण को जब्त किया गया। इस संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर इसके द्वारा किसी भी प्रकार की कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

इस संबंध में इसके विरुद्ध उक्त कांड दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम नारायण लोहरा, उम्र 60 वर्ष, पिता स्व० कलिया लोहरा, ग्राम-सीताडीह, थाना अनगडा है। इसके पास से देसी अवैध निर्मित हथियार 19 पीस, अर्द्ध निर्मित आग्नेयास्त्र चार पीस व आग्नेयास्त्र बनानेवाली सामग्री बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *