अपराध

गिरिडीह पुलिस ने पारसनाथ पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये हथियारों का जखीरा किया बरामद

दिनांक 07.02.2026 को डॉ बिमल कुमार, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह एवं सुनीलदत्त त्रिपाठी, कमांडेंट 154 बटालियन को प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार एवं कुमार ओम प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ, 154 बटालियन एवं सी. ए. तोम्बा सिंह, सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ, 154 बटालियन के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध एक संयुक्त ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया।

उक्त प्लान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एफ/154 बटालियन, समवाय एवं जिला पुलिस गिरिडीह के द्वारा संयुक्त अभियान का संचालन किया गया। उक्त अभियान के दौरान खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ी के भालकी पहाड़ी, कानेडीह के समीप बी.डी.डी.एस. टीम की सहायता से नक्सलियों द्वारा गड्ढे में छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद कर विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया।

उक्त बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों के आलोक में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों की सूची में निम्नलिखित सामग्रियां शामिल हैं –  303 बोल्ट एक्शन सिंगल शॉट राइफल्स – 11, .22 राइफल्स – 9, ग्रेनेड -6, एसएलआर ग्रेनेड प्रोजेक्टर – एक, एएमएऩ बॉक्स – 1, चार्जर क्लिप – 30 एवं इलेक्ट्रिक कॉपर वायर – दो बंडल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *