अपराध

रांची पुलिस ने अंसूल अपार्टमेंट में मिले शव की गुत्थी सुलझाई, मामला प्रेम-प्रसंग से संबंधित, दो गिरफ्तार

रांची पुलिस ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि दिनांक 04.02.2026 की सुबह में अनसूल अपार्टमेन्ट के सामने निर्माणाधीन अपार्टमेन्ट के लिफ्ट के नीचे जमे पानी में एक शव पड़े होने की सूचना उसे प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के सत्यापन के कम में उक्त शव की पहचान उसी अपार्टमेंट में पेंट पुट्टी का काम करने वाले वसीम मंसुरी के रूप में की गई, जो दिनांक-02/02/2026 से गुमशुदा था।

शव को देखने से प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हुआ। उक्त घटना के संबध में मृतक के पिता जसीम मंसूरी द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर अपने बेटे के साथ पेन्ट-पुटटी का काम करने वाला साथी (1) साहिद अंसारी, पता-इलाहीनगर पुन्दाग थाना-पुन्दाग ओ०पी० एवं (2) दिलशाद पता-माण्डर, थाना-माण्डर, एंव अन्य अज्ञात को नामजद करते हुए जगरनाथपुर (पुन्दाग ओ०पी०) थाना काण्ड सं0-24/26, दि०-04.02.26 धारा-103(1)/238/3(5) बी०एन०एस० दर्ज करवाया गया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) रांची द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। विशेष अनुसंधान टीम द्वारा कांड में संलिप्त दो अभियुक्तो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, साथ ही पूछताछ के कम में उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं डंडा तथा घटना के समय अभियुक्त के द्वारा पहने गये जीन्स सर्ट को बरामद किया गया है।

हिरासत में लिये गये अभियुक्तों से पूछताछ करने पर साहिद अंसारी द्वारा बताया गया कि उसका मृतक वसीम मंसुरी के बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। दिनांक-15/01/2026 को वो अपनी प्रेमिका (मृतक की बहन) के साथ लोहरदगा में मिलने जुलने के कम में पकड़ा गया था। जिसमें वसीम मंसूरी तथा उसके परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट किया गया था और जान से मारने की धमकी भी दिया गया था।

जिसके बाद वो, मुसरफ एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक-02/02/2026 को योजना बनाकर वसीम मसूरी को काम करने के बहाने बुलाकर लाजपतनगर पुन्दाग के अन्सूल अपार्टमेंट के सामने निर्माणाधीन अपार्टमेंट के प्रथम तल्ले के रूम में चाकू एव लाठी से वार कर हत्या कर दिया और शव को छुपाने के नीयत से उसी अपार्टमेंट के लिफ्ट लगाने हेतु बनाये गये स्पेस के ग्राउण्ड फ्लोर के पानी भरे गड्‌डे में फेंक दिया। रांची पुलिस का कहना है कि इस हत्या के आरोप में साहिद अंसारी और मुसरफ अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *