रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में बसों में आग लगानेवाले व्यक्ति को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 01.02.2026 को समय करीब 14.30 बजे खादगढ़ा बस स्टैन्ड में खड़े बसों में आग लग जाने तथा कुल 06 बस जल जाने की घटना हुई थी। इस संबंध में जाँच चल रही थी। उसी दौरान दिनांक 02.02.2026 को पुनः बस टर्मिनल के सामने खड़ी सी०टी० बस रजि० नं०- JH01AF-6969 में आग लग गई थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया था।
जिसके जाँच के दौरान सी०सी०टी०भी० फुटेज के अवलोकन से पाया गया कि उक्त बस में आग लगने के ठीक पहले एक व्यक्ति हाथ में कपड़ा लिये बस में प्रवेश करता है। उक्त व्यक्ति को बस से निकलने के वाद ही बस में आग लग जाती है। इस संबंध में दिनांक 01.02.2026 को हुई घटना का जाँच के क्रम सी०सी०टी०भी० फुटेज का अवलोकन में पाया गया की जिस बस में सबसे पहले आग लगी थी उसके पांच मिनट पहले ही उक्त व्यक्ति उसी बस के पास से निकला था।
जिस संबंध में लोअर बाजार थाना कांड सं0 31/2026 दिनांक 03.02.2026 धारा 326 (g)/327 (2) बी०एन०एस० दर्ज किया गया है। इस कांड में लिप्त व्यक्ति का नाम अर्जुन भोक्ता, उम्र 32 वर्ष है। पिता का नाम – अकलू गंजू, सा. पिपरा टोला, थाना – सिकदरी, जिला- रांची है। अभियुक्त के पास से एक माचिस का डिब्बा व एक लाइटर बरामद किया गया है।
