बोकारो के जैनामोड़ के पास से बड़ी संख्या में अवैध विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार, लोड-अनलोड हो रहे कई वाहन भी जब्त
बोकारो पुलिस का कहना है कि दो फरवरी को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बालीडीह की तरफ से एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटी लोड कर जैनामोड़ फोरलेन चौक के आगे सुगर एंड स्पाइस होटल के पास एक गली में खड़ा कर छोटे-छोटे वाहनों से अनलोड कर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है।
इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक, जरीडीह अंचल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जैनामोड़ फोर लेन चौक के आगे सुगर एंड स्पाइस होटल के पास गली के अंदर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एक ट्रक, एक पिक अप में लोड कुल 433 कार्टून तथा क्रेटा कार से आठ लाख रुपये अवैध विदेशी शराब के खरीद बिक्री का पैसा नकद बरामद किया गया।
घटना में संलिप्त एक ट्रक (टाटा1109), एक महिन्द्रा पिक-अप, एक हुण्डई क्रेटा कार एवं एक टेम्पू जब्त किया गया। इस संदर्भ में जरीडीह थाना में कांड संख्या 13/2026, दिनांक 03.02.2026, धारा 271/272/274/275/3/(5) बीएनएस एवं धारा 47(ए)55/झारखण्ड उत्पादक शुल्क(संशोधन) अधिनियम 2025 दर्ज किया गया।
इस कांड में संलिप्त गिरफ्तार अपराधियों के नाम व पता इस प्रकार है –1. विनोद गोस्वामी (ड्राइवर), उम्र-38 वर्ष, पिता -स्व. गोपाल गोस्वामी, पता-बालीडीह, गोस्वामी टोला, थाना – बालीडीह, जिला-बोकारो। 2. फुलेश्वर मरांडी (सहयोगी लोडिंग/अनलोडिंग), उम्र- 35 वर्ष, पिता – राम मांझी, स्थायी पता – जरीडीह, वर्तमान में बालीडीह गायत्री नगर टांड, बालीडीह, चास, बोकारो। 3. दीपक कुमार पांडेय, (शराब सप्लायर में लाइजनर का काम), उम्र- 64 वर्ष, पता- बालीडीह, पांडेय टोला।
