अपराध

बोकारो के तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास में शामिल दो अपराधी बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार

दिनांक 11 जनवरी को बोकारो के सेक्टर चार थानान्तर्गत सिटी सेन्टर में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूट की घटना का प्रयास किया गया था। उक्त घटना के आलोक में सेक्टर चार थाना कांड संख्या 02/26 दिनांक 12.01.2026, धारा 310(2)/312/331(3)/205/111/336(3) बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध दर्ज किया गया था।

इसी बीच पुलिस अधीक्षक के आदेश से पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा मानवीय व तकनीकी सूचना के आधार पर कांड में अग्रेतर कार्रवाई करते हुए दिनांक दो फरवरी को कांड में संलिप्त दो अपराधियों को बेगुसराय बिहार से पूछताछ के लिए लाया गया।

पूछताछ में पकड़ाये दोनों अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बोकारो सिटी सेन्टर में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना के प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, साथ ही इनकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त देशी पिस्टल तथा पांच जिन्दा गोली बरामद किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों में प्रिंस कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता बिरजू महतो, पता -ग्राम+थाना – चेरिया, बरियारपुर, जिला -बेगुसराय, बिहार व मो. समशाद, उम्र 24 वर्ष, पिता मो. मुख्तार, पता -ग्राम+थाना – चेरिया, बरियारपुर, जिला -बेगुसराय, बिहार का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। मो. समशाद के खिलाफ सिल्लीगुड़ी थाना में कांड 414/25 तनिष्क ज्वेलर्स लूट कांड में मामला दर्ज है। जबकि प्रिंस कुमार के खिलाफ चेरिया बरियारपुर थाने में ही एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *