अपराध

अपराध की योजना बना रहे सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पांच अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक-31.01.26 को समय करीब 01:15 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुआ कि चूड़ी सेंटर गली बाबा अस्पताल के सामने स्थित हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के घर में कुछ अपराधकर्मी अपराध की योजना बना रहे है और उसके पास अवैध हथियार भी है। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, राँची को नियंत्रण में एक छापामारी दल का गठन पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में किया गया।

इसके बाद छापामारी दल के द्वारा चूड़ी सेंटर गली बाबा अस्पताल के पास स्थित हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के घर पहुँच कर घेराबंदी किया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस को अपनी ओर आता देख कर कुछ अपराधकर्मी भागने का प्रयास करने लगे। जिसमें पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर 06 व्यक्तियों को पकड़ा और 02 व्यक्ति अंधेरा का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा।

पकड़ाये अपराधियों से बारी बारी से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1 हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव पे० बिकम यादव सा०-चूड़ी सेंटर गली बाबा अस्पताल के पास थाना सुखदेवनगर, 2 अनिकेत पाठक, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता स्व० शंकर पाठक, सा०-शिय दुर्गा मंदिर लेन, रातु रोड, थाना सुखदेवनगर जिला राँची, 3. निहाल पाण्डेय, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व० मनोज पाण्डेय, सा० शिवदुर्गा मंदिर लेन रातु रोड, थाना सुखदेवनगर जिला राँची, 4. नीरज कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता रामबचन यादव, सा० अखिल मेमोरियल स्कूल गली, धाना सुखदेवनगर जिला राँची, 5. राहुल बड़ाईक, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता शंकर बहाईक, सा०-देवी मंडप रोड, हनुमान मंदिर के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची, जिला राँची बताया गया।

इसके बाद सभी अपराधियों का विधिवत् तलाशी लिया गया तो 1. हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के बाँयें कमर में खोसा हुआ लोहा का एक देशी पिस्तौल जिसमें Made in USA लिखा हुआ, उसको अनलोड करने पर तीन जिन्दा गोली बरामद हुआ। 2. नीरज कुमार उर्फ भोलू के पास से उसके बाँयें पॉकेट से प्लास्टिक में 15 पुड़िया ब्राउन शूगर (02 ग्राम) एवं दाहिने पॉकेट से 40,000/ रूपया नगद, 3. निहाल पाण्डे के बाँये पॉकेट से प्लास्टिक में रखा हुआ 10 पुड़िया ब्राउन शुगर , 4. राहुल बड़ाईक के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर  बरामद किया गया।

इसके बाद सभी से अवैध हथियार एवं अवैध ब्राउन शुगर (मादक पदार्थ) के सबंध में वैध कागजात की माँग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इस संबंध में सुखदेवनगर थाना काण्ड सं०-36/26 दिनांक-31.01.26 धारा-310(4)/310(5)2/111 (1) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 21 (ए)/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *