राजनीति

CM हेमन्त अपनी पत्नी MLA कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ देर रात दावोस से पहुंचे लंदन, पारंपरिक जनजातीय गीत-संगीत से होता स्वागत देख हुए अभिभूत 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक, प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार देर को दावोस से लंदन पहुंचे। लंदन पहुँचने पर लंदन में निवास कर रहे झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया।

लंदन पहुँचने पर झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन का पारंपरिक गीत संगीत से भावनात्मक स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आपके इस स्वागत सम्मान से अभिभूत हूँ। निशब्द हूँ। मेरे प्रति आपका यह देखकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। लंदन में हमारे लोग झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। आप सबका हार्दिक आभार।

कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक ने कहा कि हेमंत जी एवं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ देर रात लंदन पहुंची। झारखण्ड के हमारे स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत के लिए हार्दिक आभार।सभी को झारखण्डी जोहार!

झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन का पारंपरिक गीत संगीत से स्वागत उनके द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रति स्नेह और प्यार को दर्शाता हैं। अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वे लोग भी भावुक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *