इतिहास में पहली बार भारत से दो आदिवासी जनप्रतिनिधि वैश्विक मंच पर सहभागी बने, सीएम हेमन्त सोरेन के बाद, कल्पना सोरेन भी ‘WEF बैज’ से सम्मानित
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 झारखण्ड के लिए गौरवशाली रहा। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत के किसी राज्य के चुने हुए दो आदिवासी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और गांडेय विधायक एवं झारखण्ड विधानसभा के महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना मुर्मु सोरेन आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहें हैं।
यही नहीं ऐसा पहली बार हुआ है, जब विश्व आर्थिक मंच द्वारा मुख्यमंत्री को सर्वोच्च सम्मान ‘व्हाइट बैज’ प्रदान किया गया, वहीं कल्पना मुर्मु सोरेन भी ‘WEF बैज’ से सम्मानित हुईं। यह उपलब्धि केवल झारखण्ड के लिए ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण आदिवासी समाज के लिए गर्व का विषय है।
यह सम्मान आदिवासी पहचान, नेतृत्व और आवाज़ को विश्व स्तर पर मजबूती प्रदान करता है तथा यह दर्शाता है कि झारखण्ड ना सिर्फ संसाधनों से परिपूर्ण नहीं, बल्कि दुनिया के समक्ष अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यह सम्मान गौरव और प्रतिनिधित्व का प्रतीक है। यह सम्मान मिलने से ’जोहार’ की गूंज मजबूत हुई है।
