रांची पुलिस ने किया खुलासा, बच्चा चोरी भीख मंगवाने, देह व्यापार व मानव तस्करी के लिए, इस धंधे में शामिल महिला-पुरुष समेत 15 अपराधी गिरफ्तार, 12 बच्चों को कराया गया मुक्त
रांची पुलिस ने आज धुर्वा थाना परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित की। जो धुर्वा से अपहृत अंश व अंशिका को लेकर थी। रांची पुलिस ने जो संवाददाताओं को जानकारी दी हैं। वो हैरान करनेवाला है। रांची पुलिस ने कहा है कि दिनांक दो जनवरी को समय करीब तीन बजे धुर्वा के शालीमार मैदान से रहस्यमय तरीके से किशोर उम्र पांच वर्ष, किशोरी उम्र करीब चार वर्ष गायब हो गये थे।
जिनके पिता आवेदक सुनील कुमार राय के लिखित आवेदन के आधार पर धुर्वा थाना कांड संख्या -01/26 दिनांक दो जनवरी 2026 दर्ज करते हुए अपहृत बच्चों की बरामदगी हेतु एसएसपी रांची के निर्देशन में ग्रामीण एसपी रांची, एसपी नगर रांची एवं एसपी ट्रैफिक रांची के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया गया और बच्चों की सकुशल बरामदगी रामगढ़ से की गई।
रांची पुलिस ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में इस कांड में गिरफ्तार नव खरवार और सोनी कुमारी को पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ टीम के द्वारा किये जाने पर इस घटना के पीछे एक संगठित गिरोह का सुनियोजित तरीके से बच्चों के अपहरण की घटना को अंजाम देकर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में छुपाकर रखने की बात का खुलासा हुआ। पूछताछ में यह भी बात सामने आई की इस गिरोह के पुरुष एवं महिला सदस्य झारखण्ड के अतिरिक्त सीमावर्ती राज्य जैसे बिहार/बंगाल/ओडिशा में भी इस तरह के घटनाओं में शामिल रहने की बात स्वीकारी है।
अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान से यह बात भी प्रकाश में आई है कि इस गिरोह के सदस्य द्वारा अपहृत बच्चों की भीख मांगने/बेचने/देह व्यापार और मानव तस्करी के लिए किये जाने की पुष्टि हुई है। अभियुक्तों की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एसआईटी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देनेवालों में शामिल 15 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।
इनके स्वीकारोक्ति के बयान के आधार पर रांची के सिल्ली, रामगढ़ के कोठार एवं बरियातु जिला लातेहार से कई बच्चों की बरामदगी की गई है। जिनमें से अभी तक 12 बच्चों के अपहरण कर लाए जाने और उनके कब्जे से बरामदगी की गई है। जिनमें से दो बच्चों को दो वर्ष पूर्व खादगढ़ा बस स्टैंड रांची, एक बच्ची को सम्बलपुर रेलवे स्टेशन से तीन वर्ष पूर्व, पांच बच्ची को करीब तीन वर्ष पूर्व बरियातु लातेहार से, दो बच्चियों को धनबाद से तीन वर्ष पूर्व, एक बच्ची को लोहरदगा से तीन वर्ष पूर्व, एक बच्ची जगरनाथपुर रांची से एक वर्ष पूर्व अपहरण किये जाने की बात सामने आई हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपहृत कुछ बच्चों को बिहार के औरंगाबाद जिला एवं बंगाल में बेचे जाने की बात बताई गई है। अन्य बच्चों का सत्यापन किया जा रहा है। अभी इस कांड में और भी अभियुक्तों के शामिल रहने एवं अन्य बच्चों की बरामदगी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिस पर एसआइटी वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में लगातार काम कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त जो गिरफ्तार हुए, उनका नाम और पता इस प्रकार है –
1. विरोधी खेरवार उर्फ अनुराग, उम्र 27 वर्ष, पिता जलेश्वर खरवार, पता – कोठार, थाना एवं जिला रामगढ़। 2. एन्थोनी खरवार, उम्र करीब 60 वर्ष, पिता स्व. रामचन्द्र खरवार, पता कोठार, थाना एवं जिला रामगढ़। 3. प्रमोद कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता -स्व. करानी खरवार, पता टुटकी नावाडिह, थाना-सिल्ली, जिला रांची। 4. अशोक गोप, उम्र 32 वर्ष, पिता गौतम गोप, पता टुटकी, नावाडिह, थाना सिल्ली, जिला रांची। 5. राज रवानी, पिता किशोर रवानी, पता शिव टोला बारियातु थाना, जिला लातेहार। 6. नव खेरवार, पिता साहबान खरवार उर्फ छबीला, पता – कोटशिला बाजार, थाना -कोटशिला, जिला पुरुलिया, प. बंगाल। 7. सोनी कुमारी, पति – नव खेरवार, पिता -एंथनी खरवार, पता कोठार, थाना एवं जिला – रामगढ़। 8. चांदनी देवी, उम्र 23 वर्ष, पति विरोधी खरवार, पता कोठार, थाना व जिला – रामगढ़। 9. सीता देवी, उम्र 38 वर्ष, पति घुन्नु पासी, सा. बरियातु, जिला लातेहार। 10. दिनु भुईयां, उम्र 30 वर्ष, पिता- धन्नी भुईयां, सा. बरियातु, जिला -लातेहार। 11. सन्यासी खेरवार, उम्र 26 वर्ष, पिता जलेश्वर खेरवार, सा. रविदास टोला, सा. कोठार, थाना व जिला -रामगढ़। 12. मालिन देवी, उम्र 42 वर्ष, पति भुन्नू खेरवार, सा. कोठार, थाना व जिला – रामगढ़। 13. बेबी देवी, पति – आशिक गोप, पता टुटकी नावाडिह, थाना सिल्ली, जिला रांची। 14. सोनिया देवी, पति – उपैया खेरवार। 15. उपैया खेरवार, पिता स्व. दिलीप खेरवार, दोनों का पता बरियातु, थाना -बरियातु, जिला लातेहार।
इनमें से नव खेरवार एवं सोनी कुमारी धुर्वा थाना कांड संख्या 01/26 में पुलिस रिमांड पर है। जिनके पास से मारुति सुजुकी सफेद रंग का कार जिसका निबंधन संख्या जेएच24एल 8382 व अन्य सामग्री बरामद की गई है।
