अपराध

डाल्टनगंज–चैनपुर क्षेत्र में चोरी व गृहभेदन की घटनाओं का उद्भेदन, पांच अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात व औजार बरामद

पलामू जिला अंतर्गत डालटनगंज, चैनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में विगत कुछ दिनों से घटित चोरी एवं गृहभेदन की घटनाओं के उद्भेदन तथा अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डाल्टनगंज (सदर) एवं पुलिस निरीक्षक, सदर एवं शहर अंचल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम में डाल्टनगंज शहर एवं चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मचारी, टेक्निकल सेल पलामू तथा टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे।

गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 12.01.2026 की रात्रि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी में प्रयुक्त औजारों के साथ पकड़ा गया। गहन पूछताछ में अभियुक्तों ने डाल्टनगंज शहर, चैनपुर, गढ़वा एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रात्रि के समय बंद घरों की रेकी कर ताला तोड़कर गहना-जेवरात एवं नगदी चोरी करने की बात स्वीकार की। अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उनकी निशानदेही से कई सोने व चांदी के जेवरात बरामद किए गए। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पता इस प्रकार है – 1. राजा कुमार उर्फ राजा डोम, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता–स्व० राजबली राम, सा०–हॉस्पिटल चौक, कुण्ड मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू। 2. लक्की कुमार उर्फ लक्की डोम, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता–स्व० राजू राम, सा०–नावाहाता, दुर्गा बाड़ी, थाना–शहर, जिला–पलामू। 3. आकाश कुमार उर्फ आकाश डोम, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता–लक्ष्मण राम, सा०–साहित्य समाज चौक, डोम मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू। 4. आशु कुमार उर्फ आशु चन्द्रवंशी, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता–स्व० अजय राम, सा०–साहित्य समाज चौक, डोम मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू एवं 5. सुनीता देवी, उम्र करीब 45 वर्ष, पति–लक्ष्मण राम, सा०–साहित्य समाज चौक, डोम मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू।