अपराध

फर्जी लिंक व गैस डिस्कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी करनेवाले दो अपराधी गिरिडीह के बेंगाबाद से गिरफ्तार

दिनांक 26 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बेंगाबाद थाना अन्तर्गत बिराजपुर गाँव के आसपास कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है। उपरोक्त सूचना के आधार पर पु०नि० रामेश्वर भगत, थाना प्रभारी साइबर थाना गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं एक अपराधी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (MNGL) का फर्जी लिंक एवं गैस डिस्कनेक्शन के नाम पर नोटिस भेज कर आम लोगो के साथ साइबर ठगी करते हैं। इस संदर्भ मे साइबर थाना कांड सं0-42/2025 दिनांक-26.12.2025 दर्ज किया गया है।

इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम 1. आनन्द कुमार मंडल, उम्र 19 वर्ष, पिता -प्रकाश मंडल और 2. पिंकू कुमार मंडल, उम्र 20 वर्ष, पिता -पवन मंडल है। जबकि फरार अभियुक्त का नाम प्रिंस कुमार मंडल, उम्र 21 वर्ष, पिता -धनेश्वर मंडल है। ये सभी बिश्नपुर, थाना-बेंगाबाद, जिला गिरिडीह के निवासी हैं। इनके पास से तीन मोबाइल, तीन सीम व दो मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *