राजनीति

हमर अधिकार मंच (हम) की 51 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी समिति गठित, दीपेश बने अध्यक्ष, उमाशंकर महासचिव, विनोद कोषाध्यक्ष

हमर अधिकार मंच विशुद्ध रूप से एक गैर-सरकारी, गैर-राजनीतिक, सामाजिक संस्था है, जो व्यक्ति के अधिकारों की जागरूकता पर काम करता है। संविधान से लेकर विभिन्न अधिनियमों में नागरिकों को कई प्रकार के अधिकार दिए हैं, लेकिन उसकी जानकारी की कमी और उनके प्रयोग की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण आम लोग उन अधिकारों को सही तरीके से लागू नहीं करवा पाते हैं।

जबकि सच्चाई यह भी है कि सरकार ने तो कई अधिकारों के लिए छोटे-छोटे अधिनियम भी बनाए हैं और क्वासी ज्यूडिशल बॉडीज के रूप में विभिन्न आयोग/फोरम/बोर्ड की स्थापना की है, जहां कोई भी नागरिक बिना किसी वकील के अधिकारों का उल्लंघन होने पर अपने मामले में न्याय प्राप्त करने के लिए कम खर्च पर शिकायतवाद प्रस्तुत कर सकता है।

इस पर काम करने हेतु हमर अधिकार मंच का गठन किया है, जिसके तहत झारखंड के विभिन्न जिलों से 51 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है, जो इस प्रकार है – दीपेश कुमार निराला- अध्यक्ष, रेणुका तिवारी, रांची, प्रिय ब्रत प्रसाद, पलामू, राजकुमार, रांची, मार्शल बारला, खूंटी, पवन कुमार केशरी, गढ़वा, नवल किशोर लाल, रांची, संतोष मृदुला, रांची, मीना कुमारी, रांची, प्रदीप राणा, लोहरदगा उपाध्यक्ष बने, उमाशंकर सिंह को महासचिव बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *